जैन संस्कार विधि द्वारा दीवाली पूजन कार्यशाला: मॉडल टाउन, दिल्ली
अभातेयुप द्वारा निर्देशित तेयुप दिल्ली द्वारा आयोजित जैन संस्कार विधि द्वारा दीवाली पूजन कार्यशाला का शुभांरभ तेरापंथ भवन, मॉडल टाउन में 'शासनश्री' साध्वीश्री अशोकश्री जी के सानिध्य हुआ।नवकार मंत्र के द्वारा शुभांरभ किया गया। तत्पश्चात तेयुप दिल्ली द्वारा विजय गीत एंव संस्कारक आसकरण जी आंचलिया द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया।जैन संस्कार विधि से कैसे करे दीवाली पूजन का सजीव चित्रण संस्कारक श्री आसकरण जी आंचलिया एंव श्री सुभाष जी दूगड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। आभार मनीष पुगलिया एंव संचालन श्री दीपक जी जैन द्वारा हुआ। उपस्थिति ८० के लगभग रही।
Like Us : www.facebook.com/jainterapanthnews1


Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :