अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया की केलवा यात्रा


          तेरापंथ की उदगम स्थली केलवा 15/10/17 - शासन मुनि श्री मणिलाल जी आदि ठाणा 2 के सान्निध्य में अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, महामंत्री श्री संदीप कोठारी, सहमंत्री द्वितीय श्री अभिनन्दन नाहटा, संगठन मंत्री श्री पवन मांडोत एवं टीम सहित मुनि श्री के सेवा, उपासना व दर्शन करने पधारे। 
          मुनि श्री ने भीष्म पितामह के जीवन का संस्मरण बताते हुए उनकी प्रतिज्ञा के लिए अभातेयुप की टीम को प्रेरित किया। गुरु को दृष्टि के अनुसार कार्य करे। गुरुदृष्टि में ही सृष्टि है। श्रद्धा और समर्पण के प्रति सजगता की प्रेरणा दी। ऐसा अन्न और पानी न पिएं जिससे मन भ्रमित हो।
          राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने अंधेरी ओरी को नमन करते हुए कहा तेरापंथ की उदगम स्थली आए है। सम्पूर्ण युवाशक्ति ने यथासंभव शनिवार अथवा प्रतिमाह 4 सामायिक करने का संकल्प स्वीकार किया । प्रतिदिन मासखमण - तपोयज्ञ में भी 31 युवकों को जोड़ने हेतु संकल्प किया।  
          मानवसेवा को समर्पित ATDC का जल्द से जल्द शुभारंभ करने का आश्वासन दिया ।
          श्रेष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश कोठारी ने मंगलकामनाएं अभिव्यक्त की।
स्वागत तेयुप अध्यक्ष हस्ती कोठारी व आभार ज्ञापन अनिल कोठारी ने किया। संचालन लक्की कोठारी ने किया।
 उक्त अवसर श्री प्रवीण ओस्तवाल, श्री लक्की कोठारी, श्री अभिषेक पोखरणा, श्री जितेश पोखरणा,श्री देव चावत, केलवा की पूरी परिषद, वरिष्ठ श्रावक समाज भी उपस्थित था।









Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस