अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया की लावा सरदारगढ़ यात्रा


          लावा सरदारगढ़ 15/10/17 - मुनि श्री भूपेंद्र कुमार जी आदि ठाणा 2 के सान्निध्य में अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, महामंत्री श्री संदीप कोठारी, सहमंत्री द्वितीय श्री अभिनन्दन नाहटा, संगठन मंत्री श्री पवन मांडोत एवं टीम सहित मुनि श्री के सेवा, उपासना व दर्शन करने पधारे। 
          मुनि श्री ने कहा संसार के अंदर जो सबसे बड़ी ताकत और शक्ति होती है वह हे युवा शक्ति। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बलिदान देना पड़ता है और स्वार्थ को छोड़ना पड़ता है। तेरापंथ का भविष्य युवा शक्ति पर केंद्रित है। शाखाओं को प्राणवान बनाने के लिये संगठन जरूरी है। 
          विमल विमलता के साथ संगठन को मजबूत करेगा। आर्थिक रूप के अलावा तपोबल व आध्यात्मिक रूप से भी युवकों को आगे लाना है । शिव जी मुनि की तपोभूमि लावा सरदारगढ़ । 
          राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने मुनि श्री को अभातेयुप के 17-19 के विजन की जानकारी देते हुए। त्याग और  तपस्या के माध्यम से युवाओं को जोड़ेंगे। 
          उक्त अवसर पर श्री अभिषेक पोखरणा, श्री लक्की कोठारी, श्री जितेश पोखरणा, श्री देव चावत, सभाध्यक्ष डॉ बसंतीलाल जी बाबेल, श्री हस्तीमल जी कच्छारा, श्री गणपतलाल जी चौधरी व श्री मनोहरलाल जी बाफना उपस्थित थे।






Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस