अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया की उदयपुर यात्रा


          उदयपुर  15/10/2017 अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, महामंत्री श्री संदीप कोठारी, सहमंत्री द्वितीय श्री अभिनन्दन नाहटा, संगठन मंत्री श्री पवन मांडोत एवं टीम संगठन यात्रा पधारे। 
          राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने उपस्थित साथीयो को मासिक ४ सामायिक का संकल्प कराया, ATDC के अंतर्गत डेंटल केअर के शुभारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की। प्रतिदिन मासखमण - तपोयज्ञ में भी 31 युवकों को जोड़ने हेतु संकल्प किया।  
          परिषद अध्यक्ष श्री अरुण मेहता ने मेवाड़ स्तरीय युवा सम्मेलन, वृहद सामायिक, डेंटल केअर व अभातेयुप की कार्यसमिति बैठक की घोषणा की। मंत्री कमलेश परमार ने संचालन किया।
          मेवाड़ कॉन्फ्रैंस अध्यक्ष श्री राजकुमार फत्तावत ने सभी का हर्षोल्लास से स्वागत किया ।
          आभार ज्ञापन अजित छाजेड़ द्वारा किया गया।
          उक्त अवसर पर श्री लक्की कोठारी, श्री अभिषेक पोखरणा, श्री जितेश पोखरणा, श्री देव चावत, उदयपुर परिषद से अनेक साथी व सभाध्यक्ष श्री सूर्यप्रकाश मेहता,सभामंत्री श्री बाबेल वरिष्ठ श्रावक समाज भी उपस्थित था।




Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस