बाल स्वच्छता अभियान एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर - डोंबिवली



निर्माण पोस्टर का हुआ अनावरण - डोंबिवली, मुंबई 

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आज एक कदम स्वच्छता कीओर के पोस्टर का लोकार्पण डोंबिवली नगर सेवक श्री मान राजन मराठे के द्वारा अनावरण कराया गया।चार स्कूलों मे सेंट जोसफ़ हाई स्कुल,संत तुलसीदास विधालय,सयाजीराव गायकवाड व हिंदी माध्यमिक विधालय मे जाकर  सर्वप्रथम स्वच्छता हमारी पहचान कैसे रखे पर विस्तृत जानकारी दी गई। सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी व बताया की अखिल भारतीय महिला को  स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया हुआ है ।उसी के तहत बाल दिवस पर महिला मंडल का एक सशक्त प्रयास -  निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर आज पूरे भारत मे शुरू किया जा रहा है। बच्चों  को स्वच्छता हो प्यारा हिंदुस्तान गीत का संगान किया गया | सभी बच्चों को स्वच्छता की  शपथ दिलाई नैतिक कहानी के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया गया | महाप्राण ध्वनि कराई गई | बच्चों को  खेल खेल में सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई |
बच्चों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला, सभी बच्चे बहुत खुश हुए। सभी जगह तेरापंथ महिला मंडल क्या कार्य संपादित करती है संस्था के उदेश्य क्या है और भारत वर्ष में शाखा मंडलों के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। सभी स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड पर प्रिन्सीपल से साइन लिए और हर पंद्रह दिन में वापस आकर बच्चों को स्वच्छता के बारे में अलग-अलग बिन्दुओं पर जानकारी देने की स्वीकृति ली।मुबई की विशेष सहयोगी लीलाजी पटवारी,पिंकी बड़ाला, महिला मंडल संध्या मादरेचा, जुली मेहता सहसंयोजिका पिंकी परमार, संयोजिका सरोज सिघंवी व सभी टिचर प्राध्यापक व विशेष रुप से बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ संकल्पित हुए।







Comments

Post a Comment

Leave your valuable comments about this here :

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस