अधरों पर मुस्कान: हुबली


 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष मे हुबली तेरापंथ महिला मंडल के  तत्वाधान में तेरापंथ  कन्यामंडल  ने अधरों  पर  मुस्कान आने  हेतु दो आश्रम और एक स्लम एरिया के बच्चो को स्वछता का महत्व कन्नड़ में बताया और स्वछता की शपथ दिलाई तथा महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया।

 बच्चों को  खेल खिला, इनाम भी दिए। बच्चों को ॐ अर्हम कहना  भी सिखाया गया। सभी संस्थाओं ने इस कार्य को बच्चों के प्रति जागरूकता का सराहनीय कदम बताया। बच्चों को टूथ किट, चोकलेट, और स्नैक्स  वितरण किये गए। महिला  मंडल की मंत्री -  श्रीमती कंचन चोपड़ा, प्रभारी - दिव्या बोहरा और सभी सदस्यों  ने बड़े ही उत्साह के साथ सहयोग किया।

बच्चों को मुस्कुराते  देख  हमे  लगा  की हमे हमेशा इनका  सहयोग  करना चाहिए। दो कन्याओं  ने बच्चों को इंग्लिश  सीखने में सहयोग करने का संकल्प किया है।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस