राजराजेश्वरी नगर: "निर्माण पोस्टर विमोचन"
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, राजाराजेश्वरीनगर, बंगलौर
केन्द्र द्वारा निर्देशित "निर्माण-एक नन्हा कदम स्वच्छ भारत की ओर" के अन्तर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय जी.एच.पी. स्कूल, बंगारप्पानगर में बालदिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती कंचन छाजेड़ की अध्यक्षता में उनकी टीम के साथ छमाही "निर्माण" कार्यक्रम का आगाज किया गया । "निर्माण" पोस्टर का अनावरण पुलिस अधीक्षक श्री अमरेश जेगरकल (R R Nagar) द्वारा किया गया । बालदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को टॉफी वितरित की गई। मंडल ने अतिनिर्धन एवं मजदूर वर्ग के बच्चों की इस स्कूल में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का आश्वासन दिया। अध्यक्षा ने स्थानीय कन्नड़ भाषा में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं आरंभिक तौर पर 13 कचरापात्र का वितरण किया गया । स्कूल प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक तथा Head constable महेश सी.बी. ने मंडल के इस अभियान की खूब सराहना की ।


Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :