संकल्प यात्रा के तहत संगठन यात्रा : शिशोदा



शिशोदा (श्रीनाथजी), JTN, तेरापंथ भवन में विराजित साध्वीश्री कुंदनप्रभाजी ठाणा-5 के सर्वप्रथम दर्शन  किये एवं सेवा और मंगलपाठ का श्रवण किया। साध्वी श्रीजी ने तेयुप की बहुत सराहना की और कहाँ यह बहुत अच्छा क्षेत्र हैं। आप संगठन यात्रा के लिये मुंबई से चलकर आये और अल्प समय मे बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया। यहाँ हरसाल चातुर्मास हो सकता हैं। सभी को संघ और धर्मसंघ के प्रति जागरूकता हैं।


तत्पश्चात किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी एवं शाखा प्रभारी श्री देवेंद्र डागलिया , जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय प्रभारी JTN प्रतिनिधि अभिषेक पोखरना ने मीटिंग प्रारम्भ की। नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुरुवात की तेयुप साथियों ने सामूहिक विजयगीत का संगान किया। श्रावकनिष्ठा पत्र का वाचन सोहनलाल धाकड़ ने किया। तेयुप अध्यक्ष हीरालाल धाकड़ ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। तेयुप मंत्री शुभाश बेताला ने तेयुप गतिविधियों का ब्योरा दिया। शाखा प्रभारी देवेन्द्र डागलिया, अभिषेक पोखरना ने ATDC ब्लड बैंक, गुरुदेव के रास्ते की सेवा, सामायिक, तपोयझ, युवादृष्टि एवं तेयुप के संघीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करवाई। इस अवसर पर सभा से सोहनलाल धाकड़, इंदरमल धाकड़, रोशनलाल धाकड़ तेयुप से पूर्व अध्यक्ष किशोर धाकड़ JTN प्रतिनिधि उपाध्यक्ष विकास धाकड़, अशोक धाकड़, जितेश धाकड़, मुकेश धाकड़, नाथू धाकड़ एवं सभी की सराहनीय उपस्थिती एवं सहयोग रहा। आभार ज्ञापन मंत्री शुभाश बेताला ने किया। कुशल संचालन विकास धाकड़ ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस