संकल्प-संगठन यात्रा : जावद
अभातेयुप के जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय प्रभारी एवं शाखा प्रभारी अभिषेक पोखरना ने अभातेयुप साथी गौतम दुग्गड़, देव चावत, विमल पितलिया, तेयुप जावद के अध्यक्ष अशोक मेहता, मंत्री विवेक गोखरू,अनिल बिकानेरिया, निर्मल गोयल, सचिन गोखरू सहित कई तेयुप साथियों ने जावद के प्रत्येक परिवार में घर घर जाकर आज आयोजित सामूहिक जन्मोत्सव के लिए आमंत्रित किया। अभातेयुप सदस्यों द्वारा समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। 15 सदस्यों ने सामायिक का संकल्प किया, प्रतिमाह सामूहिक जन्मोत्सव, पर्यावरण रैली, रक्तदान शिविर व वृहद सामायिक कार्यशाला की स्वीकृति दी। इसके पश्चात तेरापंथ भवन में सामुहिक जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें नो श्रावकों का जैन संस्कार विधि से तेयुप ने जन्मदिवस मनाया। इस अवसर सभा,महिला मंडल सहित कन्या मंडल का भी सहयोग मिला। कन्या मंडल की संयोजिका आयुषी बोथरा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं घर घर जाकर सामूहिक जन्मोत्सव का पूरे बारह माह का डेटा तैयार कर इस कार्य में भी सहयोग किया।

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :