"निर्माण एक कदम स्वच्छता की और" : गुवाहाटी
गुवाहाटी 14.12.2017, JTN, अखिल भारतीय द्वारा निर्देशित कार्यक्रम "निर्माण एक नन्हा कदम स्वछता की और" का आयोजन गुवाहाटी महिला मंडल के तत्वधान में मालीगांव में स्तिथ तरुण राम फुकन हिंदी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमे चौथी और पांचवी क्लास के 140 बच्चों ने हिस्सा लिया। नमस्कार महामंत्र से शुरू हुए इस कार्यक्रम का सफल संयोजन करते हुए सरोज बरडिया ने मंडल की बहनो को स्वच्छ भारत गीत के संगान के लिए आमंत्रित किया। मंत्री मीरा सुराणा ने प्रधान अध्यापक के.कटिवाड़ा व स्कूल के अध्यापको का स्वागत वक्तव्य से किया। उपाध्यक्ष रंजू खटेर ने महाप्राण ध्वनि करवाई। संयोजक रिंकू सुराणा ने नोट बुक को कैसे रखा जाये पर प्रकाश डाला। संयोजिका रंजू बरडिया, स्वाति धारीवाल, समता कुहाड़, ललिता शयामसुखा, राजश्री दुगड़ ने बच्चों को स्पोर्ट्स व प्रयोजिक प्रशिक्षण करवाए। 1st, 2nd, 3rd आने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। प्रधान अध्यापक के कतिवाड़ा ने मंडल के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंशा की। सहमंत्री शर्मीला महनोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :