ऐरोली में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संग़ठन यात्रा


संस्था शिरोमणि "जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा" के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशनलालजी डागलीया की 524 वी संगठन यात्रा ऎरोली तेरापंथ भवन में संपन्न हुई।
आज 10 जनवरी को संगठन यात्रा हेतु श्री किशनलालजी डागलिया ऎरोली पहुंचे। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशनलालजी  डागलिया द्वारा किया गया तत्पश्चात एरोली सभा अध्यक्ष श्री दिनेश बाफना ने सभी का स्वागत किया तेयुप अध्यक्ष राकेश डूंगरवाल द्वारा क्षेत्रीय जानकारी एवं धार्मिक गतिविधियों के बारे में जानकारी व्यक्त की गयी। संगठन यात्रा मे महासभा सदस्य श्री मनोजजी सिंघवी एवं तेरापंथ कार्ड सयोजक श्री तनसुुखजी. चोरड़िया द्वारा संगठन यात्रा का उद्देश्य, कार्यप्रणाली आदि के बारे में विस्तार से सभी को जानकारी प्रदान की। श्री किशनलालजी डागलिया द्वारा सरल शब्दों मे अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं ऎरोली सभा को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के उपाय बताये तथा सभा के दायित्व मे कौन-कौन से कार्य आते है इसकी जानकारी प्रदान की।
  जिज्ञासा-समाधान के सत्र में सभी की शंका-जिज्ञासा का उचित समाधान श्री किशनलालजी डागलिया द्वारा किया गया‌।
संगठन यात्रा मै  ठाणे तेरापंथी सभा के अध्यक्ष निर्मलजी श्रीश्रीमाल रमेशजी सोनी निर्मलजी जेन ओर एरोली की सभी सक्रिय संस्थाओ की उपस्थिति रही मंच संचालन एवं आभार ऎरोली सभा मंत्री श्री छोगालाल सोनी द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस