कन्या सुरक्षा कार्यशाला: उत्तर हावड़ा
उत्तर हावड़ा महिला मंडल ने अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित *कन्या सुरक्षा* कार्यशाला का आयोजन दिनाक:11/1/18 को घास बागान मैदान में किया। प्रज्ञा सभागार (सोहनदीप) से कन्या सुरक्षा की रैली में महिला मंडल, कन्यामण्डल,पार्षद श्रीमती गीता राय और महिला मोर्चा की श्रीमती बबीता जैन,महिला विकास परिषद की बहने आदि कन्या सुरक्षा के स्लोगन,और पोस्टर्स के साथ घास बागान पहुँची।रैली के साथ राह चलते लोगो को कन्या सुरक्षा के पम्पलेट वितरण किये।
कार्यशाला का शुभारम्भ नवकार मन्त्र के जप से हुआ।महिला मंडल की बहनो ने मंगलाचरण किया।कार्यशाला का सफल संयोजन मंत्री श्रीमती सीमा बैद ने किया।अध्य्क्ष श्रीमती कंचन पारख ने स्वागत भाषण किया।तत्पश्चात कन्यामण्डल की कन्यायों द्वारा कन्या सुरक्षा पर नाटिका की प्रस्तुति की गई।महिलाओ और कन्याओ से भ्रूण हत्या न करने का संकल्प करवाया।
आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या में अपने आप को किस तरह फिट रखा जाए उसके लिए श्रीमती अंजू कोठारी ने प्राणायाम और योगा का अभ्यास करवाया और समझाया।
आज की कन्याओ और युवतियों के लिए आवश्यक है अपने आप को किस तरह सुरक्षित रखा जाए उसके लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
आखिल भारतीय महिला मंडल की कार्यसमिति से श्रीमती लीना दुगङ, उत्तर हावड़ा महिला मंडल की संघरक्षिका श्रीमती सुमन बैद,परामर्शिका वीणा भंसाली, कन्यामण्डल प्रभारी औरJtn प्रतिनिधि श्रीमती रेखा बैद,कन्यामण्डल संयोजिका सुश्री प्रियंका छलानी सहित अच्छी संख्या में बहनो और कन्याओ ने भाग लिया।

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :