जय तुलसी फाउंडेशन द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अनुदान

केरल, परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल आशीर्वाद से  जय तुलसी फाउंडेशन के प्रबन्ध न्यासी श्री तुलसी कुमार दूगड़ के नेतृत्व में न्यास के प्रतिनिधि मंडल ने त्रिवेंद्रम के राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पिनरायी विजयन से भेंट कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बाढ़ पीडितो के सहायतार्थ 51 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया एवं उन्हें आचार्य श्री महाश्रमणजी द्वारा प्रणीत अहिंसा यात्रा तथा तेरापन्थ धर्म संघ की संस्थाओ द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ किये जा रहे लोककल्याणकारी कार्यो की अवगति प्रदान की ओर बाढ़ से त्रस्त केरल की जनता के शीघ्र पुनर्वास एवं योगक्षेम हेतु मंगल कामना व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस