Posts

Showing posts from January, 2019

महासभा अध्यक्ष पहुँचे मर्यादा महोत्सव 2020 हुबली की तैयारियों का जायजा लेने

Image
हुबली, JTN, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हँसराजजी बेताला व महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशनलालजी डागलिया मर्यादा महोत्सव 2020 हुबली की तैयारियों का जायजा लेने हुबली पधारे।  मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति हुबली के अध्यक्ष श्री सोहनराज कोठारी व समाजसेवी श्री महेन्द्र सिंघी ने राष्ट्रीय अध्यक्षजी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महासभा अध्यक्ष महोदय ने 2020 में होने वाले मर्यादा महोत्सव के लिये हुबली श्रावक समाज द्वारा चयन की गई जगह का निरीक्षण किया।  मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति हुबली के अध्यक्ष श्री सोहनराज कोठारी ने सभी जगह की स्थिति एवं वहाँ के ब्लू प्रिंट मेप अध्यक्ष जी को दिए जिसमे पूज्यप्रवर का 2020 का संभावित मर्यादा महोत्सव के लिए प्रस्तावित जगह व प्रवास व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर समाज सेवी श्री महेन्द्र कुमार सिंघी, श्री पारस भंसाली, श्री लूणचंद वेदमूथा, सभा अध्यक्ष श्री महेन्द्र पालगोता, महासभा सदस्य श्री केसरीचन्द गोलछा, श्री जीतेन्द्र पालगोता, अभातेयुप सदस्य श्री मुकेश भटेवरा, तेयुप अध्यक्ष...

अहिंसा यात्रा के प्रणेता, शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी का कोयम्बत्तूर में नागरिक अभिनंदन समारोह 6 फरवरी को

Image
आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिती एवं श्री कोयम्बत्तूर जैन महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थंकर के प्रतिनिधि,  महान जैनाचार्य, आचार्य श्री महाश्रमण जी का अपनी धवल सेना के साथ दिनांक 6 फरवरी 2019 को तमिलनाडु के औद्योगिक शहर कोयम्बत्तूर में तेरापंथ के महाकुंभ 155वें मर्यादा महोत्सव के आयोजन हेतु मंगल प्रवेश होगा । तेरापंथ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की अगुवाई में सद्भावना, नैतिकता एवं नशामुक्ति की प्रेरणा देती हुई अहिंसा यात्रा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की सीमा से सटे भारत देश के अनेकों सरहदी क्षेत्र  सहित भारत देश के अनेकों राज्यों से होते हुए तमिलनाडु राज्य में जन जन का कल्याण हेतु गतिमान है | आचार्य श्री महाश्रमण के कोयम्बत्तूर प्रवेश पर भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन दिनांक 6 फरवरी 2019 को सुबह 10 बजे से सगुणा ऑडिटोरियम, कालापट्टी रॉड, कोयम्बत्तूर में आयोजित होगा । इस भव्य आयोजन में कोयम्बत्तूर शहर के सभी धर्मसंघ एवं सामाजिक व् व्यावसायिक जगत के अनेकों गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे ।

अमृतवाणी संपर्क संगोष्ठी का दिल्ली में हुआ आयोजन

Image
24 जनवरी, दिल्ली, JTN, तेरापंथ धर्मसंघ के पूज्यवरों के प्रवचन एवं विशिष्ट संघीय आयोजनों का प्रसारण करने वाली केंद्रीय संस्था है-अमृतवाणी। संस्था के सरंक्षक श्री सुखराज सेठिया, अध्यक्ष श्री प्रकाश बैद, महामंत्री श्री अशोक पारख, उपाध्यक्ष श्री ललित दुगड़, श्री छगनलाल जम्मड, अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष /अमृतवाणी के ट्रस्टी एवं स्वर संगम 2019 के राष्ट्रीय संयोजक श्री पन्नालाल पुगलिया और अन्य ट्रस्टीयो की उपस्थिति में 2019-20 कार्यकाल की प्रथम ट्रस्ट बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ।  उसके पश्चात विशेष संपर्क संगोष्ठी का आयोजन बहुश्रुत साध्वीश्री कनकश्री जी के सानिध्य में अणुव्रत भवन में किया गया। बहुश्रुत साध्वीश्री जी ने अमृतवाणी को धर्म संघ की एक विशिष्ट संस्था बताया जो संघ की प्रभावना का विशेष कार्य कर रही है। आपने फरमाया की अमृतवाणी के द्वारा प्रवचन प्रसारण से जैन - जैनेतर अनेक लोगों को घर बैठे अमृतमय प्रवचन सुनने का अवसर मिल जाता है। सरंक्षक श्री सुखराज सेठिया ने अमृतवाणी की गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए विशिष्ट लोगों को अमृतवाणी से जुड़ने का अनुरोध किया। दिल्ली सभा के महामंत...

कोयम्बत्तूरवासियों को तेरापंथ सरताज के पदार्पण का बेसब्री से इंतजार

Image
10-11-12 फरवरी को आयोजित होनेवाले "155वें मर्यादा महोत्सव" हेतु  आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ पधारेंगे कोयम्बत्तूर शहर में ABTYP JTN  द्वारा 155वें मर्यादा महोत्सव की तैयारियों की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कोयम्बत्तूरवासीओं के लिए दिनांक 3 फरवरी 2017 का वह ऐतिहासिक दिन बन गया जिस दिन परम पूज्य आचार्य प्रवर ने कोयम्बत्तूर को 155वां मर्यादा महोत्सव प्रदान किया । जैसे ही पूज्य प्रवर ने कोयम्बत्तूर का नाम लिया कोयम्बत्तूरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु श्री विनोद लूणिया का मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति, कोयम्बत्तूर के अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया । श्री विनोद लूणिया ने लगभग 108 लोगों को लेकर एक कमेटी बनाई । हरेक कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने हेतु इस कमेटी में इन 108 लोगों के साथ लगभग 600 लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रभार में जोड़ा गया है ।  कोयम्बत्तूर का संक्षिप्त परिचय : कोयम्बत्तूर तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है इसे कोवाई शहर के नाम से भी जाना जाता है । नोयाल नदी के किनारे स्थिति यह शहर पश्चिमी घाट से घ...

रांची में हुआ तेरापंथ युवक परिषद का गठन

Image
१६ जनवरी, रांची, JTN, मुनि श्री आलोक कुमारजी की विशेष प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की ३४३ वीं शाखा तेरापंथ युवक परिषद् रांची का गठन हुआ। श्री कमलेश संचेती ने तेयुप रांची के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। परिषद गठन के लिए अभातेयुप साथी श्री अमित सेठीया का विशेष श्रम नियोजित हुआ। 

MBDD जागरूकता अभियान के तहत तेयुप कोलकाता व तेयुप टालीगंज ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Image
15 जनवरी, कोलकाता, JTN, अभातेयुप परिषद द्वारा निर्देशित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव जिसका आयोजन भारत के पूर्वी क्षेत्र सहित नेपाल में 20 जनवरी 2019 को होने जा रहा है। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की जागरूकता फैलाने में सभी परिषदें अपना पूरा योगदान दे रही है इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद् कोलकाता व टालीगंज ने कोलकाता के प्रसिद्ध दी प्रेस क्लब में दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल के इंग्लिश, हिंदी व बंगाली समाचार संवाददाताओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति थी। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने नमस्कार महामंत्र के संगान से किया। उसके बाद उपस्थित दोनों परिषद के अध्यक्षों ने आए हुए सभी संवाददाताओं का स्वागत किया एवं उनसे यह निवेदन किया कि वे अपने अखबार के माध्यम से कोलकाता मे होने जा रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें।  तत्पश्चात अ.भा.ते.यु.प से पधारें सुनील जी ने अभातेयुप परिषद व तेरापंथ युवक परिषद के बारे में, उनके उद्देश्यों के बारे में, उनकी गतिविधियों के बारे में, पिछले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव व 20 जनवरी 2019 को हो...

तेरापंथ समाज के प्रतिभावान युवा व्यक्तित्व श्री विशाल दुगड़

Image
तेरापंथ समाज में कई प्रतिभा सम्पन्न युवा व्यक्तित्व है जिन्होंने अपने कार्य के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऐसा ही एक 27 वर्षीय प्रतिभावान युवा श्री विशाल दुगड़ स्व रतनलाल दुगड़ के सुपौत्र एवं श्री राजेन्द्र  - सरला दुगड़ के सुपुत्र (रतनगढ़ -कोलकाता) जिसपर तेरापंथ समाज को ही नही अपितु सम्पूर्ण जैन समाज को नाज है। श्री विशाल दुगड़ ने CARNEGIE MELLON UNIVERSITY में कुछ साथियों के साथ मिलकर पायलट रहित हेलीकॉप्टर का निर्माण किया। जिसका सफलतम प्रदर्शन हुआ। उल्लेखनीय है कि आपने कोलकाता में रहकर डॉन बोस्को (पार्कसर्कस) में अध्ययन करने के बाद BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात आपने तीन साल बेंगलुरु में रक्षा स्टार्टअप टोनबो इमेजिंग में कार्यरत रहने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए CARNEGIE MELLON UNIVERSITY (US) चले गए। वर्तमान में आप सेल्फ ड्राइविंग कंपनी AURORA में काम करते है जो विश्व की सबसे जाने-माने कंपनियों में से एक है। यह कंपनी चालक रहित ड्राइविंग पर काम करती है। ज्ञात रहें आपके पिता श्री राजेन्द्र जी ने भी BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त...

मंत्री मुनि के सान्निध्य में हुई अमृतवाणी संपर्क संगोष्ठी

Image
मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी के सान्निध्य में आयोजित हुई अमृतवाणी संपर्क संगोष्ठि 6 जनवरी 2019, जयपुर, JTN, शासन स्तम्भ मंत्री मुनि प्रवर के सानिध्य में जनता कालोनी पाटनी हाउस में अमृतवाणी संपर्क संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि अमृतवाणी तेरापंथ धर्मसंघ की ऐसी केंद्रीय संस्था है जिसके माध्यम से पूज्यप्रवर के प्रवचन एवं विशिष्ट संघीय आयोजनों का प्रसारण होता है।  संस्था के संरक्षक श्री सुखराज सेठिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश बैद के जयपुर आगमन पर अमृतवाणी संपर्क संगोष्ठी का आयोजन हुआ। श्रद्वेय मंत्रीमुनि सुमेरमल जी स्वामी ने अपने वक्तव्य में अमृतवाणी को तेरापंथ धर्म संघ की एक विशिष्ट संस्था बताया जो संघ की प्रभावना का विशेष कार्य कर रही है। आपने फरमाया की अमृतवाणी के द्वारा प्रवचन प्रसारण से जैन - जैनेतर अनेक लोगों को घर बैठे अमृतमय प्रवचन सुनने का अवसर मिल जाता है। मुनिश्री उदितकुमार जी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। सरंक्षक श्री सुखराज सेठिया नेअमृतवाणी की गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए समाज के विशिष्ट लोगों को अमृतवाणी से जुड़ने का अनुरोध किया।...