महासभा अध्यक्ष पहुँचे मर्यादा महोत्सव 2020 हुबली की तैयारियों का जायजा लेने
हुबली, JTN, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हँसराजजी बेताला व महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशनलालजी डागलिया मर्यादा महोत्सव 2020 हुबली की तैयारियों का जायजा लेने हुबली पधारे।
मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति हुबली के अध्यक्ष श्री सोहनराज कोठारी व समाजसेवी श्री महेन्द्र सिंघी ने राष्ट्रीय अध्यक्षजी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महासभा अध्यक्ष महोदय ने 2020 में होने वाले मर्यादा महोत्सव के लिये हुबली श्रावक समाज द्वारा चयन की गई जगह का निरीक्षण किया।
मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति हुबली के अध्यक्ष श्री सोहनराज कोठारी ने सभी जगह की स्थिति एवं वहाँ के ब्लू प्रिंट मेप अध्यक्ष जी को दिए जिसमे पूज्यप्रवर का 2020 का संभावित मर्यादा महोत्सव के लिए प्रस्तावित जगह व प्रवास व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर समाज सेवी श्री महेन्द्र कुमार सिंघी, श्री पारस भंसाली, श्री लूणचंद वेदमूथा, सभा अध्यक्ष श्री महेन्द्र पालगोता, महासभा सदस्य श्री केसरीचन्द गोलछा, श्री जीतेन्द्र पालगोता, अभातेयुप सदस्य श्री मुकेश भटेवरा, तेयुप अध्यक्ष श्री विनोद वेदमूथा एवं हुबली श्रावक समाज उपस्थित था।



Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :