योग और प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला : जयपुर
ज्ञानशाला के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री उदित कुमार जी के पावन सानिध्य में अणुव्रत समिति जयपुर द्वारा आयोजित योग एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला में अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विशिष्ट जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति 14 अप्रैल 2019, जयपुुु, JTN, अणुव्रत समिति, जयपुर द्वारा योग और प्रेक्षाध्यान की तृतीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन सत्र ज्ञानशाला के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री उदित कुमार जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। अणुव्रत समिति की बहनों और जयपुर केंद्र के जीवन विज्ञान और योग के विद्यार्थियों द्वारा अणुव्रत गीत के संगान किया गया। 300 से अधिक प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अणुव्रत समिति, जयपुर की अध्यक्ष रीना गोयल ने कार्यशाला की रूपरेखा और सत्रों की व्यवस्था से सभी को अवगत कराया। योग और प्रेक्षाध्यान जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसका नियमित अभ्यास मानव को स्वस्थ और आध्यात्मिक जगत की और अग्रसित करता है। मुनिश्री उदित कुमार जी ने यह उद्गार व्यक्त करते हुए सभी को नियमित प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करने की सलाह दी...