गांधीनगर रेलवे स्टेशन , जयपुर में हुआ कन्या सुरक्षा सर्किल का अनावरण
तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर द्वारा कन्या सुरक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित इसी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रधान गांधीनगर रेलवे स्टेशन बजाज नगर पर एक कन्या सुरक्षा सर्किल का निर्माण करवाया गया। यह एक मात्र ऐसा स्टेशन हैं जिसमें कार्यरत सारे पदाधिकारी महिलाएं है।
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कन्या सुरक्षा सर्किल का अनावरण 5 अप्रैल को अभातेमम की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा और मीडिया प्रभारी डॉ अर्चना शर्मा ने किया और महिला मंडल की गौरव कमला बरडिया सभा अध्यक्ष , मंत्री , TPF अध्यक्ष , अणुविभा मंत्री साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता डागा, उपमंत्री विजयलक्ष्मी भूरा, राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी की संयोजिका विमला दूगड़ आदि गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रातः 11:15 बजे किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर प्रायोजक राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमती सौभाग देवी सभा ट्रस्टी, वरिष्ठ श्रावक श्री पन्नालाल बैद , शहर महिला मंडल अध्यक्ष मधु श्यामसुखा, मंत्री शकुंतला चौरड़िया पदाधिकारी उपस्थित रहे। रेलवे अधिकारियों द्वारा महिला मंडल के कन्या सुरक्षा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई स्टेशन पर बने सर्किल से आने जाने वाले हजारों यात्री प्रतिदिन इसको देखकर कन्या सुरक्षा व शिक्षा के प्रति जागरूक होगे महिला मंडल द्वारा प्रायोजक व रेलवे अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया गया सम्मान किया गया शहर में और भी अन्य कई जगह महिला मंडल द्वारा ऐसे सर्किल का निर्माण किया गया है आगे भी किया जाएगा।




Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :