भिक्षुधाम में एक साथ 23 दीक्षाएं प्रदान करने के पश्चात आचार्य श्री महाश्रमण जी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य, ग्यारहवें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी बुधवार को बेंगलुरु स्थित भिक्षुधाम में एक साथ 23 दीक्षाएं प्रदान कर नये इतिहास का सृजन करने के साथ साथ बैंगलुरू में एक और दीक्षा समारोह और आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी के एक और चरण महाप्रज्ञ अभ्यर्थना के आयोजन की घोषणा की।
आचार्यश्री ने दीक्षा प्रदान करने के उपरान्त बेंगलुरु अपने चतुर्मास के दौरान 20 अक्टूबर 2019 को एक और दीक्षा समारोह करने की घोषणा की। इसके साथ ही आचार्यश्री ने मुमुक्षु आंचल बरड़िया को इस समारोह में दीक्षा प्रदान करने की घोषणा की।
आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के एक और चरण की आचार्यश्री ने घोषणा करते हुए फरमाया कि हुबली में 31 जनवरी 2020 को आचार्य महाप्रज्ञ अभ्यर्थना के आयोजन की घोषणा की।


Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :