Posts

Showing posts from August, 2019

अभिनव सामयिक : धरान (नेपाल)

Image
29 अगस्त 2019, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद-धरान द्वारा आयोजित अभिनव सामायिक की विशेष साधना कार्यक्रम उपासक श्री ताराचंद बरमेचा तथा उपासक श्री पंकज दुधोडिया के निर्देशन में सुबह 9.30 बजे आयोजित किया गया। जिसमें धरान के लगभग 25 श्रावक श्राविकाओं ने लाभ प्राप्त किया। उपासक श्री ताराचंद बरमेचा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। आपने सामयिक दिवस पर वक्तव्य देते हुए बारहवर्ती श्रावक बनने कि प्रेरणा दी । उपासक श्री पंकज दुधोडिया ने अभिनव सामायिक की विशेष साधना करवाते हुए सामयिक के बारे में बताया। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष मोहजीत दुगड, मन्त्री जितेन्द्र चौरडिया एवं टीम, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री जतनलाल भंसाली, मन्त्री भरत चोरडिया सहित श्रावक समाज आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रीमती शान्तिदेवी चोरडिया, मास्टर मेहुल चोरडिया ने तेले की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

कोई कटु या गलत बोले तो भी तो शब्दों के प्रति द्वेष नहीं करना चाहिए - आचार्य श्री महाश्रमण जी

Image
महासभा के त्रिदिवसीय तेरापंथी सभा प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ देश-विदेश के 242 सभाओं के 764 प्रतिनिधि पहुंचे महाश्रमण दरबार   तेरापंथ समाज की शक्ति है महासभा : आचार्यश्री महाश्रमण   10.08.2019 कुम्बलगोडु, बेंगलुरु (कर्नाटक): जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की ‘संस्था शिरोमणि’ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में तेरापंथी सभा प्रतिनिधि सम्मेलन के त्रिदिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ महातपस्वी, शांतिदूत, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी से महासभा के पदाधिकारियों व सैंकड़ों प्रतिनिधियों के मंगलपाठ श्रवण के पश्चात् हुआ। महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में इस वर्ष देश-विदेश के 242 सभाओं से कुल लगभग 764 प्रतिनिधि संभागी बने हैं। प्रातः लगभग 8.11 बजे महासभा के पदाधिकारीगण और सभाओं के सैकड़ों प्रतिनिधि आचार्यश्री के प्रवास स्थल में उपस्थित हुए तो आचार्यश्री ने मंगलपाठ सुनाया और मंगल आशीष प्रदान की। आचार्यश्री ने ‘महाश्रमण समवसरण’ में पाथेय हेतु उपस्थित महासभा के पदाधिकारियों, सभाओं के प्रतिनिधियों तथा उपस्थित श्...