अभिनव सामयिक : धरान (नेपाल)

29 अगस्त 2019, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद-धरान द्वारा आयोजित अभिनव सामायिक की विशेष साधना कार्यक्रम उपासक श्री ताराचंद बरमेचा तथा उपासक श्री पंकज दुधोडिया के निर्देशन में सुबह 9.30 बजे आयोजित किया गया। जिसमें धरान के लगभग 25 श्रावक श्राविकाओं ने लाभ प्राप्त किया।
उपासक श्री ताराचंद बरमेचा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। आपने सामयिक दिवस पर वक्तव्य देते हुए बारहवर्ती श्रावक बनने कि प्रेरणा दी ।
उपासक श्री पंकज दुधोडिया ने अभिनव सामायिक की विशेष साधना करवाते हुए सामयिक के बारे में बताया।
कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष मोहजीत दुगड, मन्त्री जितेन्द्र चौरडिया एवं टीम, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री जतनलाल भंसाली, मन्त्री भरत चोरडिया सहित श्रावक समाज आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
श्रीमती शान्तिदेवी चोरडिया, मास्टर मेहुल चोरडिया ने तेले की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस