इस्लामिक शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए विक्रम कोठारी

इस्लामिक तूराबिया द्वारा खनखा-ए-तुराबिया, बेंगलुरु में आयोजित ऐतिहासिक धर्म संसद में तेरापंथ धर्म संघ के श्रावक श्री विक्रम कोठारी को इस्लामिक शांति पुरस्कार - 2019 से सम्मानित किया गया। 
आप जेसीआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सीपीएस ट्रेनर और तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के दक्षिण भारत मंत्री है।
यह पुरस्कार उन्हें संयुक्त राष्ट्र के यूएनएसडीजी के तहत विश्व शांति स्थापित करने हेतु देश के विभिन्न संप्रदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द के सकारात्मक माहौल को बनाने के उनके अथक प्रयास एवं सद्भावना, नैतिकता और नशा मुक्ति द्वारा देश में एक बेहतर एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने में अथक प्रयास हेतु दिया गया है!
ज्ञातव्य है कि शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में संपूर्ण संयोजन एवं इस्लामिक सम्मेलन के आयोजन द्वारा श्री विक्रम कोठारी का तेरापंथ धर्म संघ की सर्वधर्म समभाव की छवि को उजागर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

160 वें मर्यादा महोत्सव का तृतीय दिवस