तपस्वी मुनि श्री भीम जी स्वामी जीवन परिचय श्रृंखला 11
ॐ अ .भी .रा .शि. को .नमः तपस्वी मुनि श्री भीम जी स्वामी जीवन परिचय श्रृंखला ( 11 ) दिनांक 30 अप्रैल 2020 सब दुख भंजन -भीम - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - भीम जी स्वामी का दीक्षा संस्कार आचार्य भारमल जी स्वामी द्वारा जयपुर में हुआ । उन्होंने मां - कल्लू जी के साथ वि. सं. 1869 फागन कृष्णा 11 को दीक्षा ली । उनसे पहले उनके बड़े भाई श्री स्वरूपचंद जी स्वामी तथा छोटे भाई जीत मुनि ( जयाचार्य ) दीक्षित हो चुके थे । जीत मुनि को 6 महीनों पश्चात तथा भीम जी स्वामी को 4 महीनों बाद छेदोपस्थापनीय- चारित्र ( बड़ी- दीक्षा ) दे , भीम जी स्वामी को जीत मुनि से साधु- क्रम संख्या में बड़ा रखा गया । " ॐ अर्हम " महा तपस्वी मुनि श्री भीम जी स्वामी के बारे में जयाचार्य श्री आगे और क्या लिखते हैं जानने के लिए अगली पोस्ट में ....... क्रमशः..... 👉🏻मुनि श्री सागरमल जी स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक "जय जय जय महाराज" से साभार🙏🙏 लिखने में किसी भी प्रकार की त्रुटि रही हो तो मिच्छामि दुक्कड़म🙏🏻🙏🏻 जैन स्मार...