"डॉ. जागृति नाहटा" पर संपूर्ण जैन तेरापंथ समाज को है नाज़
जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज की डॉ.जागृति नाहटा LNJP Hospital, Delhi में वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी की लड़ाई में लगातार अपनी सेवाएं दे रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है ।
सरदारशहर के बेंगलोर प्रवासी स्व. बच्छराजजी (मास्टरजी) - लक्ष्मीदेवी नाहटा की यशस्वी सुपौत्री एवं श्री रविप्रकाशजी-जयश्री नाहटा की लाडली सुपत्री जागृति नाहटा ने बैंगलोर स्थित श्री भगवन महावीर जैन कॉलेज से 12 वीं तक कि पढ़ाई और बेंगलोर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई पूर्ण की। जागृति नाहटा ने COMEDK UGET-2011 की परीक्षा में 17वां एवं सी.ई.टी.की परीक्षा में शामिल 1,40,000 परीक्षार्थियों में 140वां गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया था।

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :