अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट के लिए फाईनल कॉल : दिल्ली
अणुव्रत विश्व भारती द्वारा वर्तमान पीढी में सकारात्मकता के साथ नैतिकमुल्यों के समावेश हेतु अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट 2020 एक महत्वपूर्ण आयोजन है।अणुव्रत समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ.पीसी जैन ने कहा कि इसके अंतर्गत " 'वर्तमान वैश्विक संकट-प्रभाव, समाधान और अवसर " विषय पर अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नैतिकता व जागरूकता वर्धक है। वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री शान्तिलाल पटावरी ने कहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 30-12-20 तक दिल्ली में विशेष प्रयास जारी है।मन्त्री डॉ.कुसुम लुनिया ने बताया कि दिल्ली के प्राईवेट स्कुल एसोसियेशन के 4000 स्कुलों मे, वर्डसएप ग्रुपों के माध्यम से तथा अन्य स्कुलों को भी “ACC के लिंक “के फाईनल कॉल -मेसेज भेजे जा रहे हैं ।
अणुव्रत समिति दिल्ली के संगठन मन्त्री व इस प्रतियोगिता के दिल्ली के संयोजक श्रीधनपत नाहटा व सक्रिय कार्य समिति सदस्य एडवोकेट रविशर्मा ने जमीन पर उतर कर सम्पर्क साधने के ठोस काम किये है।जब इन्होने अणुव्रत समिति के परामर्शक व प्राईवेट स्कुल एसोसियेशन के अध्यक्ष आर.सी.जैन को पेम्पलेट भेट किया तथा सब स्कुलों को जोडने का निवेदन किया तो उन्होने इसे सहर्ष स्वीकारा।उपाध्यक्ष पर्यवेक्षक श्री कमल बैंगानी ने कहा कि दिल्ली की विपरित परिस्तिथियों के बावजूद कर्मठ सदस्य श्री राजीव महनोत, टेक्नीकल टीम से सुश्री प्रियंका महनोत, कार्यसमिति सदस्या श्रीमती अंशु जैन, डॉ.अरूणा आनन्द, एडवोकेट रवि शर्मा आदि पुरी टीम का श्रम लगा रहे हैं ।
साभार : प्रचार प्रसार विभाग अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट 2020

Comments
Post a Comment
Leave your valuable comments about this here :