Posts

Showing posts from April, 2014

तपस्वीयों को आशीर्वर देने महातपस्वी पधारें सिरसा

Image
सिरसा। 29 अप्रैल। जैतेन्यू। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमणजी के आगमन पर भव्य जुलुस के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। दिल्ली पुल पर बाईपास मार्ग पर स्वागत द्वार बनाया गया है, जहां से आज सुबह पुज्यप्रवर ने सिरसा में प्रवेश किया। सबसे पहले पूज्यप्रवर मंगलम रिसोर्ट पधारें और सुबह 10 बजे राम कालोनी में अणुव्रत महासमिति के संगठन मंत्री श्री मक्खनलाल गोयल के आवास पर आचार्य प्रवर का नागरिक अभिनंदन समारोह किया गया। संघ गायक अमित सिंघी द्वारा हरियाणवी लोकगीत शैली में स्वागत गीतिका महिला मंडल कन्या मंडल द्वारा अभिनंदन गीतिका का संघान किया गया। श्री मक्खनलाल गोयल, पूर्व विधायक गणेशीलालजी, आदि ने स्वागत उदगार व्यक्त किये। रात्रि 8 बजे इसी स्थल पर आचार्य महाश्रमण जी मंगल प्रवचन करेंगे।

पूज्यप्रवर की दिल्ली उपनगरीय यात्रा का संभावित पथ विवरण

Image
पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी का दिल्ली के उपनगरीय इलाको में विहार प्रवास का संभावित यात्रा पथ विवरण

अनैतिक व्यवसाय करने वाले जैन कहलाने के अधिकारी नही : साध्वीप्रमुखा कनकप्रभाजी

Image
नोहर। विभिन्न धर्मों में बंटी भारतीय संस्कृति को वर्तमान संक्रमणकाल में बचाना बड़ी चुनौती है। तेरापंथ संघ की महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा ने रविवार को दिवंगत बच्छराम छाजेड़ भवन मैदान में प्रवचन के दौरान यह बात कही। साध्वी ने कवि दिनकर की पंक्तियां दोहराते हुए कहा कि संस्कृति को परिभाषित करना कठिन है। उसे शब्दों में नहीं बांध सकते। भारतीय संस्कृति व प्रकृति की विकृति के लिए बाहरी शक्तियों के साथ ही भारतवासी भी जिम्मेदार हैं। अनैतिक और अपवित्र धंधा करने वाले जैन कहलाने के अधिकारी नहीं है, चाहे वे धूम्रपान वस्तुएं व गुटखा बनाने का व्यवसाय ही क्यों न करते हो। उन्होंने कहा कि इच्छाओं का अल्पीकरण कर संतोषी जीवन शैली स्थापित करने की जरूरत है। साध्वी कल्पलता ने वर्तमान शिक्षा पद्धति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विद्या के बाजारीकरण से संस्कारहीनता अधिक बढ़ी है। कार्यक्रम में साध्वी अक्षय प्रभा सहित अनेक साघ्वियों ने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए प्रबुद्व व्यक्तियों से आंदोलन शुरू करने का आग्रह किया।

जीने की कला सिखाता है जीवन विज्ञान : मंत्री मुनि सुमेरमलजी

Image
तारानगर.27 अप्रैल. तेरापंथ धर्मसंघ के मंत्री मुनि सुमेरमलजी स्वामी ने कहा कि जीवन विज्ञान हमें कलात्मक ढंग से जीना सिखाता है। अच्छे चरित्र के लिए सच्चाई के मार्ग पर चलना पड़ता है। वे शनिवार को ओसवाल पंचायत में हुई जीवन विज्ञान संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने जीवन विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुनि विनय कुमार व उदित कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मिलाप बोथरा ने अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर हुई स्मरण शक्ति प्रतियोगिता में सचिन प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में दीपचंद लूणियां चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट कोलकाता की ओर से पांच स्कूलों के ५-५ छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर अशोक बच्छावत, विमल कुमार, राकेश कुमार, विरेंद्र बरडिय़ा, कमल कुमार लूणियां सहित मौजूद थे।

अणुव्रत उपसमिति उत्तर मुंबई 2 द्वारा चुनाव शुद्धि अभियान

Image
अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशानुसार अणुव्रत उपसमिति उत्तर मुंबई 2 द्वारा अप्रैल माह में किये गए कार्य-> 1->9 अप्रैल 2014 को प्रथम मीटिंग नालासोपारा भवन मई आयोजित की गई। जिसमे चुनाव शुद्धि अभियान का कार्य केसे करना उस पर चिंतन किया गया। 2-> महावीर जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यकर्मो में चुनाव शुद्धि अभियान के बैनर मिरारोड़ में नाकोडा भक्ति ,गोरेगांव नालासोपारा विरार में लगाये गए। वसई में पोलिंग बूथ के पास बैनर लगाये गए। 3-> नालासोपारा जाहिर सभा में बीजेपी अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी को और मिरारोड़ जाहिर सभा में महारास्ट्र  मुख्यमंत्री प्रथ्विराज जी चव्हान बहुजन विकास आघाडी अध्यक्ष श्री हितेंद्र जी ठाकुर को चुनाव शुद्धि अभियान की बुकलेट पम्पलेट भेंट किये गए। 4->श्री डॉ.संजीवजी नाइक श्री संजयजी निरुपम अड़.श्री चंद्रकान्त जी वनगा के चुनाव शुद्धि फॉर्म भरवाए गए। 5->भयेंदर एनसीपी रेली में नालासोपारा जाहिर सभा में पम्पलेट वितरित किये गए। 6->विभिन्न दुकानों पर पेम्पलेट वितरित किये गए। 7-> मिरारोड़ एवं वसई में अखबारों के माध्यम से पेम्पलेट वितरित किये गए। 8-...

साध्वी सोम्य मूर्ति जी जीवन परिचय

संस्कारों की अमुल्य सम्पदा को संजोए हुए थी साध्वी सोम्य मूर्ति ==================== किसी दार्शनिक ने ठीक ही कहा है कि 'जन्म लेना एक नियति हैं और उसे जीना एक पुरुषार्थ, इस पुरुषार्थ का जो सम्यक् उपयोग कर लेता हैं वह जीवन जीने के क्षणों को सार्थक कर देता हैं,' मुझे लगता हैं कि यह कथन श्रीमती सुआदेवी संकलेचा से साध्वी सौम्यमूर्ति बनी दिव्यात्मा के जीवन पर सटीक ढंग से लागु होता हैं,             ***** स्कूली पढाई की बजाय व्यवहारिक सीख ग्रहण की थी जीवन में ------------------------ राजस्थान के सीमांत जिला बाड़मेर के अंतर्गत एक अत्यंत ही छोटे से कस्बे टापरा में धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत पिता श्री मीठालाल जी वडेरा एंव मातुश्री कंकुदेवी वडेरा की सन्तान के रूप में 97 वर्ष पूर्व सुआदेवी का जन्म हुआ, वे टापरा गाँव में जन्मी, पली और बड़ी हुई, और उसी कस्बे में संस्कारी संकलेचा परिवार के श्री जैसमलजी संकलेचा के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गई, चूँकि उस दौर में वहां की अन्य महिलाओं की भांति उन्होंने न तो स्कुल, और ना ही कोई कॉलेज का मुहं देखा,...

सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए : आचार्य महाश्रमण

Image
फतेहाबाद। नहर कॉलोनी स्थित तेरापंथ जैन सभा में आयोजित समारोह में   प्रवचन के दौरान आचार्य महाश्रमण ने फरमाया कि विनम्रता से अहंकार पर जीत हासिल की जा सकती है। सत्ता का कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए जीवन में हमेशा विनम्र बने रहें। विनम्रता ऐसा साधन है जो सभी कष्टों को दूर करता है। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी के प्रति कटु वचन नहीं बोलने चाहिए। अगर चाय में चीनी की बजाय नमक डालोगे तो चाय में किसी भी सूरत में मिठास नहीं आएगी। जीवन में मिठास चाहिए तो विनम्रता लाइए। सार्थक जीवन जीने के लिए साधु संत बनना ही कोई जरूरी नहीं है। गृहस्थ जीवन में भी संयमता, सहनशीलता, विनम्रता, सामंजस्यता, शुचिता और ईमानदारी व मेहनत करते हुए भी वही काम किया जा सकता है जो सच्चे साधु संत करते हैं। सच्चे साधु संत सदैव मानवता भलाई का ही काम करते हैं। 

अणुव्रत टेलेंट फेयर प्रतियोगिता फायनल आयोजित

Image
मुंबई। 25 अप्रैल।अणुव्रत टेलेंट फेयर प्रतियोगिता का फायनल महाप्रज्ञ विद्या स्कूल कालबादेवी में रखा गया। जिसमे बच्चो ने विविध प्रतियोगिता में भाग लिया। नृत्य, नाट्य, विचित्र वेषभूषा के माध्यम से नशमुक्ति, प्रकृति की सुरक्षा, अणुव्रत की नियमो जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यकर्म में अणुव्रत महासमिति अध्यक्ष श्री डालचन्दजी कोठारी, तेरापंथ सभा मुंबई के अध्यक्ष विनोदजी कच्छारा, मंत्री निर्मलजी कुमठ, अणुव्रत समिति अध्यक्ष गणपतजी डागलिया, मंत्री महेशजी बाफना, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष माणकजी धींग, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा कांता तातेड मंत्री रचना हिरन, अणुव्रत समिति मुंबई महिला प्रकोष्ठ संयोजिका कांता सोनी के साथ विभिन्न उपसमिति संयोजक सहसंयोजक, प्रतियोगिता के संयोजक चिराग डागलिया, नितेश धाकड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल सञ्चालन अनुव्रत समिति कोश्ध्यक्ष दिनेश जी धाकड ने किया। रिपोर्ट: करुणा कोठारी।

अणुव्रत समिति कोलकाता द्वारा चुनाव शुद्धि के विविध उपक्रम

Image
कोलकाता 24 अप्रैल 2014,  आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन आशीर्वाद एवं कोलकाता में विराजित साध्वी श्री अणिमा श्री जी व साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी की प्रेरणा से महावीर जयंती के शुभ अवसर पर अणुव्रत चुनाव शुद्धी कार्यक्रम का प्रारम्भ अणुव्रत समिति कोलकाता द्वारा दक्षिण हावड़ा स्थित गंगेग गार्डेन से किया गया । इसी क्रम में अमित बछावत सी॰एस इंस्टीट्यूट 125 , मुकताराम बाबु स्ट्रीट (राम मंदिर) में अणुव्रत चुनाव शुद्धी कार्यक्रम आश्रित नामक N.G.O के साथ मिलकर रखा गया । N.G.O के लगभग 20 कार्यकर्ताओ ने इस अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई । कार्यक्रम का संचालन व वक्तव्य श्रीमती रूपश्री सुराना व श्री विशाल जी सुराना ने पावर पॉइंट ( PPT) के माध्यम से इंस्टीट्यूट के करीब 300 छात्र - छात्राओं को अणुव्रत के बारे में बताया गया साथ हि साथ मतदाताओं को मतदान देने के प्रति जागरूक किया गया । ताकी वे अपने वोट के महत्व को समझ सके ।  इस अणुव्रत चुनाव शुद्धि के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अणुव्रत महासमिति के उपाध्यक्ष श्री प्रताप जी दुगड़ , चुनाव शुद्धी कार्यक्रम के राज्य प्रभारी श्री बस...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह ने लिए अणुव्रत संकल्प

Image
रायपुर. २३ अप्रैल. अणुव्रत संकल्प यात्रा समणी मंजूप्रज्ञाजी, समणी शारदाप्रज्ञाजी, समणी स्वर्णप्रज्ञाजी, समणी रत्न्प्रज्ञाजी एवं समणी हर्षप्रज्ञाजी के मार्गदर्शन में दिनांक २१ अप्रैल २०१४ को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची. जहा मुख्यमंत्री आवास पर  आयोजित  भेंट वार्ता में माननीय मुख्यमंत्री श्री रमनसिंहजी ने मुक्त कंठ से  अणुव्रतों  की सराहना की एवं वर्तमान परिवेश में उसकी उपयोगिता को माना. उन्होंने स्वयं भी अणुव्रत संकल्प पत्र भरा एवं अणुव्रत के संकल्प स्वीकार कर अणुव्रती बने. समणी वृन्द के साथ सभा अध्यक्ष श्री उत्तम गांधी, यात्रा के छतीसगढ़ संयोजक श्री नरेंद्र दुगड़, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम रायपुर की अध्यक्षा श्रीमती ऋतू चौरडिया, सुरेन्द्र चौरडिया आदि उपस्थित थे. प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान एवं जीवन विज्ञान से सम्बंधित साहित्य भी भेंट किया.  माननीय मुख्यमंत्री  ने आचार्य तुलसी के मानव जाति को दिए गए अवदानों को याद करती हुए राज्य सरकार की ओर से आचार्य तुलसी मार्ग अथवा चौक  का नामकरण करने की स्वीकृति  दी.

भारतीय लोकतंत्र महावीर की देन

भारतीय लोकतंत्र विश्व के सभी देशों में अपना अनूठा स्थान रखता है। भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुए मात्र साठ वर्ष ही हुए हैं। परंतु प्राचीनकाल से ही इसके सिद्धांतों का प्रार्दभाव हो चुका था। भगवान महावीर के दर्शन में इसका स्पष्ट उदाहरण मिलता है। महावीर लोकतंत्र सिद्धांत समानता का था। महावीर के अनुसार आत्मीक समानता की अनुभूति के बिना अहिसाविफल हो जाती है। साथ ही समानता के अभाव में उत्पन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषमताएं गणराज्य की विफलता का मूल कारण हैं। महावीर ने आत्म निर्णय के अधिकार प विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा था सुख और दुख दोनों तुम्हारी ही सृष्टि है। तुम्हीं अपने मित्र हो और तुम्हीं अपने शत्रु। यह निर्णय तुम्ही को करना है, तुम क्या होना चाहते हो। जनतंत्र के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्धांत है। जहां व्यक्ति को आत्मनिर्णय का अधिकार नहीं होता, वहां उसका कर्तव्य कुंठित हो जाता है। नव निर्माण के लिए पुरुषार्थ और पुरुषार्थ के लिए आत्म निर्णय का अधिकार आवश्यक है। महावीर का एक अन्य सिद्धांत सापेक्षता। का अर्थ है, सबको समान अवसर। बिलौना करते समय एक हाथ पीछे जाता है और दूसरा आगे आता है...

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा कैरियर काउंसलिंग सेमीनार 4 मई को

Image
मुंबई। 20 अप्रैल(जैतेस)। समाजसेवी संस्था  तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई द्वारा छात्र-छात्राओं हेतु  'कैरियर काउंसलिंग - स्किल डेवलपमेंट सेमीनार एवं स्कोलर्स सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 4 मई 2014 को कांदिवली स्थित आचार्य श्री तुलसी ऑडिटोरियम (तेरापंथ भवन) में किया जा रहा है। जिसमे कौन सा कैरियर (कार्यक्षेत्र) चुनना, कैसे चुनना, आदि पर मार्गदर्शन, अभिभावक-विद्यार्थी वर्कशॉप, जिज्ञासा समाधान आदि रखे गये है। इसके साथ वर्ष 2013 की दसवी (SSC) एवं बारहवीं (HSC) की परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान पदक भेंट कर किया जाएगा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सलिल लोढ़ा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमीनार में भाग लेने हेतु इच्छुक छात्रों एवं 75% से अधिक अंक अर्जित करनेवाले छात्रों को अपनी जानकारी ई-मेल अथवा वाट्सअप के जरिए  25 अप्रैल से पूर्व भेजना जरुरी होगा। इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु 9769841909, 9920289922, 8976601717, 8867818898, 9869272478, 9226760500, 9004767024 पर सम्पर्क किया जा सकता है। तेरापंथ प्रोफेशनल फो...

साध्वीश्री सौम्यमूर्तिजी के स़थारे को सौ सौ सलाम

साध्वीश्री सौम्यमूर्तिजी के संथारे को सौ सौ सलाम, सौम्य रूप-दृढ़ संकल्प को शत शत प्रणाम, सुखसाता पूर्वक करे संथारे तप का संघान, आपके तप पर शासन देवी बनी रहे मेहरबान तप की पवन से धर्म ध्वजा की लहर लहराएगी, कल्पना मोक्ष की सतीवर की परवान चढाएगी, तेरापंथ के डंके की चोट से धरती को गुजांएगी, भिक्षुगण की महिमा का गुण दुनिया गाएगी आज सतीवर के संथारे का है इक्कीसवा दिन, चेहरा सतीवर का दिखता हे आज भी सौम्य शालिन, तेरापंथ धन्य हे आज गुरुवर महाश्रमण के आधीन, एसी साधना से ही सुशोभित है भारत की सरजमीन पवन सुराणा, कोलकाता, तारानगर

नैतिकता के जागरण के लिए है अहिंसा यात्रा : आचार्य महाश्रमण

Image
भुना, हरियाणा। 21 अप्रैल। व्यक्ति को उस मार्ग का चयन करना चाहिए, जो उसके व उसकी आत्मा के लिए कल्याणकारी हो। आचार्य महाश्रमणजी ने सोमवार को भुना में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कही। आचार्य महाश्रमणजी का भूना पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में भूना वासियों ने भव्य नागरिक अभिनंदन किया। आचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक व पारिवारिक तथा मानसिक रूप से क्षति पहुंचाता है। इंसान को नशे आदि से दूर रहना चाहिए। यात्रा के माध्यम से देश वासियों को जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है। यात्रा के माध्यम से भ्रूण हत्या निरोध, नशा मुक्ति, साम्प्रदायिक सौमनस्य व ईमानदारी का पाठ लोगों को पढ़ाना ही अहिंसा यात्रा का मकसद है। वर्तमान युग में हिंसा के रूप में ऐसी अनेक प्रवृत्तियां है, जो व्यक्ति, समाज, राष्ट्र एवं मानव जाति के सांस्कृतिक मूल्यों का विनाश कर रही हैं। आचार्य महाप्रज्ञ ने 5 नवंबर 2001 को सुजानगढ़ से अहिंसा यात्रा का शंखनाद किया था। अहिंसक चेतना का जागरण एवं नैतिक मूल्यों का विकास इन दो लक्ष्यों को लेकर निकाली अहिंसा यात्रा ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश, हरिया...

विकारों का त्याग धर्म का सच्चा मार्ग : साध्वीप्रमुखाश्री

Image
  किराड़ाबडा गांव 20 अप्रेल 2014 जैतस. दूसरे के दोषों की अनदेखी कर खुद को स्वयं के मन से देखकर विकारों का त्याग ही धर्म का सच्चा मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। ये शब्द साध्वीप्रमुखा श्री कनक प्रभा जी ने किराड़ाबडा गांव की नाहटा हवेली में अपने प्रवास के दौरान प्रवचन करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि वे ग्रामवासियों का अभिनंदन तभी स्वीकार करेंगी जब ग्रामीण अपने विकारों का त्याग कर जीवन को सामाजिक व पारिवारिक सौहाद्र्र बनाने में लगाएंगे। इससे पूर्व जैन तेरापंथ धर्म संघ की साध्वीप्रमुखा श्री कनक प्रभाजी के किराड़ाबडा में पहुंचने पर ग्रामीणों व नाहटा समाज के लोगों द्वारा नाहटा हवेली में स्वागत किया गया। मंच संचालन साध्वी श्री स्वस्तिक प्रभा जी ने किया। मौके पर वीरेंद्र नाहटा, देवा नाहटा, अशोक नाहटा, इंद्रा नाहटा, प्रेम नाहटा आदि मौजूद थे। साध्वीप्रमुखा श्री कनक प्रभाजी 22 अप्रैल को विहार करते हुए भादरा पहुंचेगी। राजेंद्र पारख ने बताया कि 22 अप्रैल को साध्वी कनक प्रभा के भादरा आगमन पर साहवा रोड पर नहर पुलिया के पास अभिनंदन किया जाएगा। ...

लाडनूं में आयोजित महिला सम्मेलन में नैतिक सुधार पर बल

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से रविवार को ओसवाल पंचायत भवन में हुए जिला स्तरीय महिला सम्मेलन व नैतिक आह्वान कार्यशाला में नैतिक सुधार पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चूरू मंडल इका ई की पदाधिकारियों ने मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम संयोजक नीलम बोरड़ ने आचार्य प्रवर का मंगल संदेश का वाचन किया। चूरू बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य आशा कोठारी ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए नैतिकता और सुसंस्कारों का होना बहुत जरूरी है। मंडल की महामंत्री पुष्पा बैद ने संगठन की ओर से पानी, बिजली, पर्यावरण, कन्या, रिश्ते और संस्कार बचाओ अभियान को लेकर संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। ट्रस्टी सौभाग बैद, ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष एडवोकेट प्रताप सुराणा व लायंस क्लब के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने  विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजश्री कुंडलिया के नेतृत्व में कन्या मंडल की युवतियों ने किचन क्वीन नाटक के जरिए रिश्तों को मजबूत और मधुर बनाने का संदेश दिया। मंडल की अध्यक्ष मुन्नी डागा व मंत्री मुन्नी कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष पदमा बांठिया ने आभार व्यक्त किय...

साध्य जीवन जीकर ही भवसागर पार करें: पूज्य प्रवर

Image
धारसूल कुलां 20 अप्रेल 2014 जैतस न्यूज तेरापंथ धर्म संघ के 11वें अधिशास्ता पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी का धारसूल कलां आगमन पर जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। उनके स्वागत में प्रदेश भर से आए श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। गौशाला मैदान में आयोजित पंडाल में प्रवचन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि आदमी का शरीर एक नाव है। इस नाव पर सवार होकर आदमी साध्य जीवन जी कर भवसागर पार कर सकता है। अगर इस नाव को सागर की मझधार में छोड़ दें, तो रास्ता भटक जाएगा। शरीर में प्राण है तो जीवन है। बगैर प्राण के शरीर का कोई मोल नहीं होता। जीवन को सही मान्यों में जीने के लिए अच्छे कर्मों को अपना कर बुरे कर्मों से छुटकारा पाया जा सकता है। दुनिया में कई धर्मों के लोग अपने अपने धर्म के अनुसार अराधना करके जीवन सफल बनाने का रास्ता तलाशते हैं। अहिंसा व दया भावना के मार्ग पर चल कर की गई उपासना ही जीवन को सुखमय बनाती है। चोरी ठगी का कारोबार कभी फलता फूलता नहीं है। ईमानदारी व मेहनत से प्राप्त किया गया धन ही असली कमाई होती है। आदमी एक ऐसा जीव है जिसकी बुद्धि का विकास अधिक हुआ है। बुद्धि के विकास को बुरे कर्मों से ब...

तेयुप इचलकरंजी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

Image
इचलकरंजी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष में स्थानीय सामाजिक संगठन तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच (कान/नाक /गला) शिविर का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2014 को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक  कागवाड़े माला स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। इस शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश चिप्रे (MS ENT), डॉ. डी. एस बरगाळे एवं डॉ. विकास बरगाळे ने चिकित्सकीय  सेवाएं दी। करीब 51 मरीजों ने इस शिविर का लाभ लिया। तेयुप द्वारा चिकित्सकों का सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

आ.तुलसी की नजर से

Image
आचार्य श्री तुलसी चाहते थे की धर्म पर सम्प्रदाय हावी न हो जाए। इसलिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को सेक्युलर की सही परिभाषा के द्वारा समाधान किया।

लोकतंत्र की मजबूती में चरित्र निर्माण की भूमिका अहम : साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी

Image
रतनगढ़। साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी ने कहा कि देश की राजनीति से अब नीति गायब हो गई है। केवल राज रह गया है। वे मंगलवार की सुबह गोलछा ज्ञान मंदिर में प्रवचन दे रही थीं। साध्वी प्रमुखाश्री ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए जरूरी है अच्छा प्रतिनिधि और अच्छे प्रतिनिधित्व के लिए जरूरी है कि हम मतदान सोच-समझकर करें। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अच्छे चरित्र एवं संस्कार का होना बहुत जरूरी है और संस्कारों का निर्माण अगर बचपन से ही हो, तो वे जीवन भर काम आते हैं। विधायक श्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि संतों का सान्निध्य पूर्व कर्मों के फल से मिलता है। वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि पुण्य का उदय होने पर ही संतों के दर्शन होते हैं। कार्यक्रम को साध्वी श्री कल्पलताजी ने भी संबोधित किया। महिला मंडल की श्रीमती विमलादेवी बोथरा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन महिला मंडल की मंत्री श्रीमती संतोष आंचलिया ने किया। साध्वी श्री कनकप्रभाजी राजलदेसर से विहार कर मंगलवार को रतनगढ़ पहुंची। बुधवार सुबह वे चूरू के लिए विहार करेंगी। तेरापंथ सभा के मंत्री कमलसिंह बैद ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजयसिंह आंच...

लोकतंत्र की स्वस्थता हेतु अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान महत्वपूर्ण - SY कुरैशी

Image
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री SY कुरैशी से अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डालचंद कोठारी और चुनाव शुद्धि अभियान के संयोजक श्री राजेश सुराणा ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की ! अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान प्रोजेक्ट की सहराना करते हुए भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त SY कुरैशी ने कहा की यह प्रोजेक्ट बहुत शानदार बना है और सभी को इसका अनुशरण करना चाहिए ! श्री SY कुरैशी ने अणुव्रत आंदोलन के साथ कार्य करने की अपनी मंशा जताई और शीघ्र ही पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन की ईच्छा प्रकट की ! अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करने वाले भारत के पूर्व मुख्य चनाव आयुक्त दुनिया भर में लोकतंत्र प्रभावशाली एवं सुदृढ़ बने इसके लिये जाने जाते है ! उनकी इस पर एक पुस्तक भी शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है ! आपके दुनिया भर के प्रभावशाली व्यक्तियो से घनिष्ठ संबंध है ! एक घंटे कि मुलाक़ात सौहार्द पूर्ण रही ! 31/03/2014

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने की अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान की सराहना

Image
बालोतरा .इंसान को इंसान बनाने का उपक्रम है अणुव्रत। यह बात पुर्व वित्त एवं विदेश मंत्री श्री जसवंतसिंह ने न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित चुनाव शुद्धि कार्यकर्म में कही। अणुव्रत समिति बालोतरा की ओर से आयोजित इस  कार्यक्रम में समिति द्वारा श्री जसवंत सिंह जी को अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान बुकलेट प्रदान की। उन्होंने आचार्य तुलसी द्वारा प्रदत्त अणुव्रत रूपी अवदान को जनोपयोगी बताया एवं अणुव्रत महासमिति द्वारा देश व्यापी चुनाव शुद्धि अभियान की सराहना की । समणी निर्देशिका निर्मल प्रज्ञा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में अणुव्रत महासमिति महामंत्री श्री मर्यादा कोठारी, अणुव्रत महासमिति संगठन मंत्री ओमप्रकाश बाँठिया, अणुव्रत समिति मंत्री स्वरूप चन्द दाँती,तेरापंथ सभा अध्यक्ष शान्तिलाल डागा, सभा मंत्री ललित श्रीश्रीमाल, तेयुप अध्यक्ष सुरेश गोठी, उत्तर भारतीय अणुव्रत संकल्प यात्रा संयोजक श्री कैलाश डुंगरवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संथाराव्रती श्राविका सुआदेवी संकलेचा की हुई भागवती दीक्षा

Image
सूरत। 06 अप्रैल। परम श्रद्धेय पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी की आज्ञा से मुनि श्री दिनेश कुमार जी की संसार पक्षीय मातुश्री संथारा व्रती साधिका सुआदेवी संकलेचा (96 वर्ष) (धर्मपत्नि स्व: श्री जेसमलजी संकलेचा) (टापरा निवासी) की 6 उपवास की तपस्या में मुनि दीक्षा आज रविवार 6 अप्रेल को प्रात 10.35 बजे सिटीलाईट स्थित तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ सभागार में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री कैलाशवतीजी के कर-कमलो द्वारा परिसम्पन्न हुई, गुरु आज्ञा से नव दीक्षित साध्वी श्री जी का नामकरण सौम्यमूर्तिजी के रूप में किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री दिनेश कुमार जी के ऑडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। -------------------- प्रेषक-गणपत भंसाली, प्रस्तुति-जैन तेरापंथ न्यूज।

तेरापंथ सभा मुम्बइ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

Image
मुंबई, 06 अप्रैल। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा - मुंबई की शपथ विधि का प्रोग्राम शासन श्री साध्वी श्री सूरज कुमारीजी के सानिध्य मेंसंपन्न हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोदजी कच्छारा और मंत्री निर्मलजी कुमठ ने शपथ ली। शपथ भारत जैन महा मंडल के अध्यक्ष रमेशजी जी धाकड़ ने शपथ दिलवाई । विनोदजी कच्छारा ने ज्ञानशाला , नशा मुक्ति , संघठन यात्रा , विद्याथी आर्थिक सहयोग , बिमार साधू-साध्वी चिकिस्ता , रास्ते की सेवा ऐसे कार्य अगले कार्य काल मैं करने का संकल्प लिया । श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के आगामी कार्यकाल के लिए श्री माणक जी धींग - अध्यक्ष और डॉ.श्री कैलास जी कोठारी - मंत्री ने शपथ ली। शपथ श्री भिकमचंदजी नाहटा ले दिलवाई। साशन श्री साध्वी श्री सूरज कुमारीजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। रिपोर्ट: पंकज कोठारी, करुणा कोठारी। प्रस्तुति: जैन तेरापंथ न्यूज.

नारी सशक्तिकरण सेमीनार आयोजित

Image
नारी सशक्तिकरण है समाज एवं राष्ट्र की सफलता का सूचक मुंबई। 06 अप्रैल। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए एक विशेष सेमीनार व् कार्यशाला आयोजित की गयी। "वुमन एम्पोवरमेंट बाय सेल्फ मोटिवेशन" विषय पर आधारित इस कार्यशाला में महिलाओं को मार्गदर्शन देते हुए मुख्य वक्ता डॉ. ममता जैन ने कहा कि - हम अगर स्थितियों या अन्य व्यक्तियों के दोष ढूंढने या उनका विषाद करने के बजाय यदि खुद की खामियों एवं कमियों को पूरा करे एवं अपनी क्षमताओं का विकास करे तो ही सफलता की सीढियां चढ़ सकते है। मुख्य वक्ता सरिता पोद्दार ने महिलाओं द्वारा घर से कैसे और कौन से व्यवसाय किए जा सकते है उसकी विस्तृत जानकारी दी। इस से पूर्व महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम मुंबई के मंत्री श्री बलवंत चोरड़िया ने स्वागत वक्तव्य किया। डॉ कैलाश कोठारी ने अतिथि परिचय प्रस्तुत किया। महिला मंडल मुंबई की ओर से मंत्री रचना हिरण ने अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम क...

दक्षिण मुंबई के लोकसभा प्रत्याशी अरविन्द सावंत ने किए चुनाव शुद्धि संकल्प

Image
अणुव्रत उपसमिति मध्य मुंबई प्रथम द्वारा दक्षिण मुंबई लोकसभा सभा शिवसेना के अरविन्द सावंत का चुनाव शुद्धि अभियान के तहत अणुव्रत संकल्प पत्र भरते हुए साथ मे अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डालचंद जी कोठारी, विनोदजी कोठारी ,ख्यालीलालजी कोठारी, किशोरभाई पुनमिया उपसमिति के सहसंयोजक निलेश चंडालिया और अणुव्रत चुनाव शुद्धि समिति मुंबई के संयोजक पंकज कोठारी । प्रस्तुति - जैन तेरापंथ न्यूज मुंबई। 08.04.14