Posts

Showing posts from April, 2016

विद्वता एवं अर्हता का संगम -कुलपति समणी चारित्रप्रज्ञा

Image
जैन विश्व भारती ज्ञान की खिड़की ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ दुनिया में जितने महापुरष हुए है उन्होंने अपने अपने कल्पना पुरुषो को खड़ा किया है । शिक्षण संस्थान उन सबके केंद्र रहे है । महात्मा गांधी ने गुजरात विधापीठ को अपने कर्म का केंद्र बनाया था । कवीन्द्र रविन्द्र ने शांति निकेतन के रूप में अपने मन की मानव-मूर्ति की गढ़ा था । मदनमोहन मालवीय ने हिन्दू विश्व विधालय के रूप में नये सजृन के दरवाजे पर दस्तक दी थी । जाकिर हुसैन ने जामिया मिलिया के रूप में अपनी कुव्वत को जग जाहिर किया था । आचार्य तुलसी ने जैन विश्व भारती के रूप में अपने सपने को सप्त साकार में प्रतिष्ठित कर मानवता के भविष्य को उज्जवल किया । कुलपति ➖➖ संस्थान के सम्पूर्ण प्रशासन एवम् संचालन से जुड़ा महत्वपूर्ण पद है कुलपति का। विश्वविद्यालय के प्रारम्भ से आज तक निम्नलिखित कुलपतियों की नियुक्ति हुई है :- 1 डॉ महावीरराज गेलड़ा, जयपुर -25 मई 1991 से 9 अक्टूम्बर 1992, तक 2 प्रो रामजी सिंह, भागलपुर - 10 अक्टूम्बर 1992 से 28 मार्च 1995 तक 3 श्री मोहनसिंह भंडारी जयपुर- 29 मार्च 1995 से 28 मार्च 1997 तक 4 प्रो. भोपाल चंद लोढ़ा जोधपुर- 29 मार्च...

तेयुप अहमदाबाद द्वार मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव अंतर्गत रक्तदान शिविर

Image
अ भा ते यु प द्वारा निर्देशित प्रतिदिन ब्लड डोनेशन दिन के अंतर्गत , तेयुप अहमदाबाद द्वारा 1st अप्रैल , शुक्रवार को मेघा ब्लड डोनेशन ड्राइव-2016 का आयोजन किया गया । सिविल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित यह कैंप आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेण्टर पर आयोजित हुआ । कैंप में विशेष रूप से अ भा ते यु प के उपाघ्यक्ष श्री मुकेश गुगलिया , श्री अनिल कोठारी व् समिति सदस्य श्री अपूर्व मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे । तेयुप अधक्ष्य श्री मनोज लुनिया सहित सभी पधाधिकारी की उपस्थिति में कैंप प्रारम्भ हुआ । कैंप में कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुए संवाद साभार :  अशोक बागरेचा ABTYP JTN अहमदाबाद ब्यूरो

तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिताओ का आयोजन

Image
लूणकरणसर। साध्वी श्री पान कुमारी जी द्वितीया के सान्निध्य में महिला मंडल द्वारा अखिल भारतीय महिला मण्डल द्वारा निर्देशित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिक्रमण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता "कहता है हर ग्रन्थ प्रार्थना है जीवन का मूल मन्त्र" और हैण्ड मेड बैग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय तेरापन्थ भवन में किया गया। जिसमे भाषण प्रतियोगिता में महिला मण्डल मंत्री श्री मति मोनिका नवलखा ने प्रथम व महिला मण्डल उपाध्यक्षा श्री मति सुमन चोपड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैण्ड मेड बैग प्रतियोगिता में महिला मण्डल उपाध्यक्षा श्री मति सुमन चोपड़ा ने प्रथम व श्री मति सुमन भूरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। Jtn शालू चोपड़ा।

उत्तर हावड़ा महिला मंडल ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

Image
केंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस निर्देशित  कार्यक्रम  के अंतर्गत  आरोग्यता का शखनाद गुंजाने के लिए "सात्विक और संतुलित आहार से कैसे हो जीवन खुशहाल?"  विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.इन्द्राक्षी मित्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही B M D कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 60 बहनो का चेकअप किया गया  एवं डॉ एम.एल. भंसाली  द्वारा हमारे शरीर में विटामिन डी की उपादेयता उसकी कमी से शरीर  में होने वाली तकलीफो,बीमारियों  और विटामिन डी के स्रोतों के बारे में  जानकारी दी गयी ।कार्यक्रम में 70 बहनो की संभागीत रही ।

गुवाहाटी में मना विश्व स्वास्थ्य दिवस

Image
तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर 'आरोग्यता का शंखनाद गुंजाने के लिए' शीर्षक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन स्थांनीय तेरापंथ भवन में किया। इस अवसर पर गोयनका हॉस्पिटल की आहार विशेषज्ञ डॉ गितिमा सैकिया ने बहुत ही सरल भाषा में सातविक व संतुलित आहार से जीवन कैसे खुशहाल बन सकता हैं के विषय में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में सभी के सहयोग के लिए मंत्री श्रीमती कुसुम बैद ने सभी को धन्यवाद दिया।   रिपोर्ट: JTN गुवाहाटी टीम

असम के गवर्नर से मिला अभातेयुप प्रतिनिधिमंडल

Image
गुवाहाटी, असम के महामहिम राज्यपाल श्री पि. बी. आचार्यजी से मिलने अभातेयुप का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जमड़ के नेतृत्व में अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी एवं गुवाहाटी परिषद अध्यक्ष व JTN प्रतिनिधि संजय चौरड़िया, क्षेत्रीय सहयोगी रोहित दुगड़, समिति सदस्य रितेश खटेड़ एवं गुवाहाटी परिषद मंत्री नीलेश पगारिया राजभवन पहुँचे।  उन्होंने राज्यपाल महोदय का स्वागत असमिया फुलम गमछा से किया एवं साहित्य व गुरुदेव की फोटो भेंट की। राजेश जी ने राज्यपाल महोदय को अभातेयुप की गतिविधियों व गुरुदेव की अहिंसा यात्रा के बारे में जानकारी दी। विशेषकर MBDD के बारे में बताया। गुवाहाटी में होने जा रही अभातेयुप अधिवेशन के बारे में भी बताया व महामहिम को निमत्रण पत्र भी दिया। श्री राज्यपाल महोदय ने अभातेयुप के कार्यो की सराहना की एवं MBDD का I Support पत्र भी भरा। फोटो साभार : सम्पत मिश्र, संवाद साभार : JTN टीम, गुवाहाटी

जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है-गुरू का - आचार्यश्री महाश्रमण

Image
बरपेटारोड,11.अप्रैल. आचार्य श्री महाश्रमणजी ने अपने प्रातःकालीन उद्बोधन में फरमाया कि जो गुरू सतत् मुझे अनुशासना प्रदान करते है, उन गुरूओ की में सतत् पूजा करता हूॅ। हमारे जीवन में गुरू का महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरू का ध्यान अपने गुरू की स्मृति करनी और कुछ अंशो में गुरू का दर्शन भीतर में हो सकता है। तेरापंथ धर्मसंद्य के प्रथम गुरू आचार्य भिक्षु थे और कुल दस गुरू अतीत में हो गए है।  गुरू के मुख से निकला हुआ वाक्य भी मंत्र का आधार या मंत्र बन जाता है। गुरू की कृपा को मोक्ष का आधार माना गया है। शिष्य के लिए जरूरी है कि वो गुरू प्रसाद एवं गुरुकृपा के अभिमुख रहने का प्रयास करें। शिष्य प्रयास करे कि मेरे पर गुरू की कृपा बनी रहें, गुरू के अनुशासन में रहूँ और गुरू का अनुग्रह बरसता रहें और मेरे द्वारा कभी भी गुरू की दष्ट्रि का, गुरू के इंगित का, गुरू के आदेश का प्रमादवश उल्लंधन न हो जाए।  पूज्य प्रवर के स्वागत में पूर्वोतर मारवाड़ी महिला समिति, धार्मिक महिला समिति, महेश्वरी महिला शाखा राणीसती महिला समिति आदि ने समुह रूप में परम पूज्य गुरूदेव के प्रति अपनी भावना की प्र...

15वें ATDC का मुम्बई के सांताक्रुज में हुआ भव्य लोकार्पण

Image
15th Aacharya Tulsi Diagnostic Centre Inaugurated at Santacruz Suburb of Mumbai.  ABTYP JTN Exclusive Report. महाराष्ट्र , गुजरात , कर्णाटक , तमिलनाडु , छत्तीसगढ़ बिहार , पश्चिम बंगाल  एवं राजस्थान सहित अनेक  राज्यों में कार्यरत है   ATDC सांसद पूनम महाजन सहित अनेक व्यक्तित्वों ने प्रेषित की मंगलकामना  ATDC Inaugurated at Santacruz, Mumbai. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के मानव सेवा को समर्पित अतिविशिष्ठ प्रोजेक्ट आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर की श्रृंखला में 15 वें ATDC का भव्य लोकार्पण आज तेरापंथ युवक परिषद् , सांताक्रुज द्वारा हुआ । साध्वी श्री सोमलताजी आदि ठाणा - 4 के मंगलपाठ उदबोधन के साथ एवं अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी . सी . जैन , महासभा के अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया एवं मुख्य उद्घाटनकर्ता अनुदानदाताओं द्वारा फीते की गांठ खोलकर किया गया।   इस अवसर पर तेरापंथ समाज , मुम्बई के कई महानुभाव उपस्थित थे ।   इस अवसर पर जैन संस्कार विधि...