Posts

Showing posts from November, 2017

जैन संस्कार विधि : विवाह संस्कार, चेन्नई

Image
 जैन संस्कार विधि  : संस्कारों का संवर्धन              विवाह संस्कार चेन्नई    29-11-2017,   आयुष्मान अरविन्द  (सुपुत्र श्रीमती कमलाबाई गणपतलाल चोरड़िया)  संग  सौभाग्यवती प्रमिला  (सुपुत्री श्रीमती कमलाबाई स्व.  मोहनलालजी बोहरा) का विवाह जैन संस्कार विधि द्वारा जैन भवन,  रायपूरम् में हुआ। सम्पूर्ण मंगल मंत्रौच्चार के साथ तेयुप चेन्नई के जैन संस्कार विधि संयोजक श्री स्वरूप चन्द दाँती ने विधि पूर्वक शादी करवाई। चोरड़िया परिवार द्वारा तेयुप को मिले अनुदान और जैन संस्कार विधि द्वारा विवाह संपन्न करवाने के लिए तेरापंथ युवक परिषद् ,चेन्नई को आमंत्रित करने के लिए मंत्री श्री गजेंद्र खाँटेड़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।    उपस्थित दोनों पक्षों के परिजनों ने सादगी पुर्ण इस जैन संस्कार विधि की सराहना की। शादी समारोह में बैंड-बाजे का उपयोग नहीं किया गया और खाने में संयमित खाद्य व्यंजनों का प्रयोग किया गया। इस अवसर पर दोनों परिवार के परिजनों के साथ तेयुप उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र भंडा...

"निर्माण"- एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर: नाथद्वारा

Image
अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित "निर्माण-एक नन्हा कदम स्वच्छता की और" योजना के तहत नाथद्वारा महिला मंडल की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोखाढाणी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 40 बच्चों, प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाओं एवम् महिला मंडल की बहनो की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला मंडल की बहनो तथा बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत गीत का संगान किया गया। संयोजन रसीला जी सोनी ने किया। सुधा जी तलेसरा ने नैतिक कहानी द्वारा बच्चों को सीख दी। चंद्रकांता जी तलेसरा ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए बच्चों को बाल दिवस पर अच्छी जानकारी दी। पूनम जी तलेसरा ने बच्चों को महाप्राण ध्वनि का अभ्यास करवाया। बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता की शपथ दिलवायी। लता जी धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अल्पाहार करवाया गया।

द्वंद्वों की दुनिया मे रहें संतुलित

Image

20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि में तीर्थंकर के प्रतिनिधि

Image
Aacharya Mahashraman Ji in Jharkhand  मानव अपनी विकास यात्रा में समय की शिला पर जो पद चिन्ह अंकित करता है  ,  वही कालान्तर में इतिहास के पृष्ठ बन जाते हैं। इतिहास केवल अतीत के गीत नहीं गाता ,  वह यह भी बताता है कि वर्तमान के संदर्भ में हमारी स्थिति क्या है और भविष्य में हम किस मंजिल पर अपना डेरा डाल सकते हैं । तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य भिक्षु द्वारा प्रवर्तित तेरापंथ का इतिहास भले ही वर्षों तक ही सीमित क्यों न हो ,  हमारे दस आचार्यों के कालजयी व्यक्तित्व , आत्मकल्याण एवं जनप्रबोधन की दिशा में अग्रसर उनकी बहुआयामी उपलब्धियों के द्वारा जो अप्रतिम कीर्तिमान स्थापित किए हैं ,  वे हमें और हमारी अगली पीढ़ियों को युगों युगों तक गौरवान्वित करते रहेंगे । तेरापंथ के नवम आचार्य गुरुदेव तुलसी ने पारम्परिक संघीय गतिविधियों के साथ साथ विशिष्ट प्रवृतियों को संयोजित कर तेरापंथ के कार्य क्षेत्र को अमित विस्तार प्रदान किया । अणुव्रत मिशन को सामने रख कर आचार्य तुलसी ने पंजाब से कन्याकुमारी और कच्छ से कोलकत्ता तक भारत भूमि में भ्रमण किया ।   ...

Karodo ki kalyankarini karuna daya

Image

"निर्माण" एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर- लूनकरनसर

Image
लूनकरनसर। अ.भा.ते.म.म. के निर्देशानुसार "निर्माण" एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर" की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल लूनकरनसर द्वारा ग्रामोत्थान की K.R.Children School में की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ "स्वच्छ  भारत गीत" के माध्यम से महिला मंडल व कन्या मण्डल द्वारा किया गया। पोस्टर का अनावरण स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनोज जी शर्मा द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुमन चोपड़ा ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व व मंत्री श्री मती राजश्री बोथरा ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री मती वंदना भूरा ने "नैतिकता" विषय पर बच्चों को कहानी व कन्या मंडल की बहन शालू बैद ने महाप्राण ध्वनि करवाई और उसके लाभ बताये ।  बालदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को चोकलेट वितरीत की गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री मती चन्दा भूरा ने किया। स्कूल में बच्चों की संख्या 350-400 के बीच रही। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना की व आगे और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा ।

Sukhi bannee ke sutra

Image

निर्माण- एक कदम स्वच्छता की ओर: कांकरोली

Image
ABTMM के निर्देशानुसार निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम करने के लिये   महिला मण्डल कांकरोली माधव विद्या निकेतन वासोल स्कूल गई।  कार्यक्रम का प्रारम्भ महाप्राण ध्वनि से हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेन्द्र जी जैन ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया एवं दवाईयाँ भी दी। विशिष्ट अतिथि सुशील जी बडाला ने बच्चों  को नैतिक कहानी सुनाई  एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। स्वागत अध्यक्ष चन्द्रा जी टूकलिया ने किया। मण्डल की  बहिनों ने स्वच्छता अभियान गीत का संगान किया। डा. जैन साहब एवं सुशील जी के हाथों निर्माण पोस्टर का अनावरण भी किया गया।95 बच्चों को लेखन सामग्री  वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन नीता सोनी ने किया। अतिथियो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे सरोज चोरडिय़ा, स्नेहलता मादरेचा ,इन्द्रा पगारिया, साधना चोरडिया, सुमन डांगी, मंजू जैन, मीना बोहरा, पुष्पा चोरडिय़ा, सोहन देवी वागरेचा, रेखा सोनी, सुधा सोनी आदि बहिनें उपस्थित थीं।

निर्माण- एक क़दम स्वच्छता की ओर" : तेरापंथ महिला मंडल KGF

Image
    दिनांक १४/११/२०१७ को अ भ ते म म द्वारा निर्देशित बाल स्वच्छ अभियान-  "निर्वाण- एक क़दम स्वच्छता की ओर" योजना के तहत तेरापंथ महिला मंडल KGF ने यह बीड़ा उठाया व सरकारी स्कुल मे जा कर सर्व प्रथम स्वच्छ भारत गीत का संगान किया। अध्यक्ष श्रीमती कांता सेठीया ने बताया की बच्चों मे प्रारंभ से ही संस्कार डाले जाये तो हम देश के शुभ भविष्य का निर्माण  कर  एक स्वच्छ  भारत का निर्माण कर सकते है। श्रीमती कांता बांठीया ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुये उनको अपनी कक्षा, घर , मार्ग, मुहल्ला आदी स्वच्छ रखने की सलाह कन्नड़ भाषा मे दी। मंत्री श्रीमती भँवरीबाई हिंगड ने बच्चों को स्वच्छता के बारे मे एक नैतिक कहानी कन्नड़ भाषा मे बहुत ही सरल तरीक़े से समझायी। बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को श्रीमती कांता बांठीया व श्रीमती प्रिया बांठीया ने बहुत ही रोचक ढंग से खेल खिलाया। बाल दिवस के अवसर पर KGF ते म म द्वारा बच्चों मे  फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को श्रीमती ललिताबाई हिंगड ने बच...

तुसरा महिलामंडल द्वारा "निर्माण" कार्यक्रम का आयोजन

Image
तुसरा महिलामंडल द्वारा "निर्माण" कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तुसरा तेरापंथ महिला मंडल ने "निर्माण -एक नन्हा कदम स्वच्छता की और" योजना का आयोजन सीता देवी पब्लिक स्कूल में साध्वीश्री स्वर्णरेखाजी के पावन सान्निध्य में आज बाल दिवस पर किया।कार्यक्रम का उदघाटन नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों ने स्वच्छता गीत का संगान किया। स्वच्छता की शपथ साध्वीश्री जी ने सभी बच्चों को तथा अध्यापकों को दिलाई। अध्यक्षा श्रीमती सरिताजी ने स्वच्छता के विषय में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी और सफाई का महत्व बताया। बच्चों को महाप्राण ध्वनि का प्रयोग साध्वीश्री स्वस्तिकाश्रीजी ने करवाया । साध्वीश्री स्वर्णरेखाजी ने अपने मंगल उदवोधन में बताया बच्चे भगवान का रूप होते हैं ओर उन्हें हम जैसा शिक्षा देंगे वो उसे अपने जीवन मे उतारेंगे। सभी बच्चों ने मिलकर संकल्प लिया की वो हमेशा स्वच्छता की और ध्यान देंगे तथा भारत को एक स्वच्छ सुंदर भारत बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रा खुसबू व गुंजन  ने किया व आभार ज्ञापन अ भा ...

राजराजेश्वरी नगर: "निर्माण पोस्टर विमोचन"

Image
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, राजाराजेश्वरीनगर, बंगलौर केन्द्र द्वारा निर्देशित "निर्माण-एक नन्हा कदम स्वच्छ भारत की ओर" के  अन्तर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय जी.एच.पी. स्कूल, बंगारप्पानगर में बालदिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती कंचन छाजेड़ की अध्यक्षता में उनकी टीम के साथ छमाही "निर्माण" कार्यक्रम का आगाज किया गया । "निर्माण" पोस्टर का अनावरण पुलिस अधीक्षक श्री अमरेश जेगरकल (R R Nagar) द्वारा किया गया । बालदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को टॉफी वितरित की गई। मंडल ने अतिनिर्धन एवं मजदूर वर्ग के बच्चों की इस स्कूल में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का आश्वासन दिया। अध्यक्षा ने स्थानीय कन्नड़ भाषा में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं आरंभिक तौर पर 13 कचरापात्र का वितरण किया गया । स्कूल प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक तथा Head constable महेश सी.बी. ने मंडल के इस अभियान की खूब सराहना की ।

जैन संस्कार विधि : बारडोली

Image
प्रतिष्ठान शुभारंभ कार्यक्रम जैन संस्कार विधि  कार्यक्रम :बारडोली अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेयुप बारडोली द्वारा जैन संस्कार विधि से  प्रतिष्ठान शुभारंभ किया गया। बारडोली  प्रवासी  श्री  गणपत लाल जी विमल कुमार जी सरणोत एवं तेयुप अध्यक्ष श्री रोनक कुमार सरणोत के नवनिर्मित प्रतिष्ठान नेमिनाथ मार्बल एन्ड सिरामिक   का  शुभारंभ  संपूर्ण रूप से जैन संस्कार विधि से अभातेयुप संस्कारक  जयेश मेहता एवं सहमंत्री संजय बडोला द्वारा  किया गया। तेयुप के उपाध्यक्ष श्री महावीर दक और मंत्री साहिल बाफना द्वारा  आध्यात्मिक मंगलकामना प्रेषित की गई। कार्यक्रम में , पंकज बडोला, राजेश बाफना, संजय एल बडोला, नवीन मेहता, राहुल सामरा, दशॅन देरासरिया, पंकज दक, मुदित मेहता  उपस्थित रहे। परिवार  को  स्मृति भेंट प्रदान की गई।

राउरकेला महिलामंडल द्वारा निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Image
राउरकेला महिलामंडल द्वारा "निर्माण" कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार राउरकेला तेरापंथ महिला मंडल ने "निर्माण -एक नन्हा कदम स्वच्छता की और" योजना का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में आज बाल दिवस पर किया।कार्यक्रम का उदघाट्न विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने किया । महिला मंडल की बहनों ने स्वच्छता गीत का संगान किया। स्वच्छता की शपथ मंडल की भूतपूर्व अध्यक्षा सरोज गोलछा ने दिलाई।वर्तमान अध्यक्षा पुनीता बोथरा ने स्वच्छता के विषय में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी और सफाई का महत्व बताया।बच्चों को महाप्राण ध्वनि का प्रयोग ज्ञान शाला की प्रशिक्षिका श्रीमती कनक बोथरा ने करवाया और नीतू ने नैतिक  मूल्यों पर शिक्षा प्रद कहानी सुनाई। सभी बच्चों ने मिलकर संकल्प लिया की वो हमेशा स्वच्छता की और ध्यान देंगे तथा भारत को एक स्वच्छ सुंदर भारत बनाएंगे। महिला मंडल की तरफ से 5 छात्राओं की छात्रवृति दी।और एक छात्रा की छात्रवृती श्रीमती कंचनदेवी बोथरा द्वारा की गयी।बच्चों में बिस्कुट एवं टॉफी का वितरण किया गया जिसे स्पोन्सर श्रीमती कन...

Aagrh ko chode jivan ko mode

Image

Sara sansar sukh aur shanti ki raah chale

Image

शांतिदूत की अमृतवाणी से पावन हो गया अमृता विद्यालयम

Image
शांतिदूत की अमृतवाणी से पावन हो गया अमृता विद्यालयम पश्चिम वर्धमान जिले का दुर्गापुर आचार्यश्री के चरणरज से हुआ पावन  पानागढ़ से लगभग पन्द्रह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री पधारे दुर्गापुर के विधाननगर  विधाननगर स्थित अमृता विद्यालयम् आचार्यश्री के मंगल प्रवास से हुआ पावन  अमृता विद्यालयम में आचार्यश्री की अमृतवाणी का श्रद्धालुओं ने किया रसपान  18.11.2017 विधाननगर, दुर्गापुर, पश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल)ः जन-जन के मानस में दया, शांति, सौहार्द और भाईचारे का भाव भरने निकले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ वर्तमान में पश्चिम बंगाल से पश्चिम दिशा की ओर निरंतर अग्रसर हो रहे हैं। प्रवर्धमान अहिंसा यात्रा अभी पश्चिम वर्धमान जिले को अपने प्रणेता के मंगल संदेशों से गूंजायमान बना रही है। शनिवार को पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के ज्योतिचरण पानागढ़ बाजार हिन्दी हाईस्कूल से प्रातः की मंगल बेला में विहार किया। आज का विहार भी लगभग पन्द्रह किलोमीटर के आसप...

"'निर्माण" 'एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर' पोस्टर का अनावरण - घाटकोपर, मुंबई

Image
 घाटकोपर (मुंबई )पुलिस स्टेशन में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ मुम्बई पुलिस माणिकसिंह पाटील  और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वेंकेट पाटील के हाथों घाटकोपर महिला मंडल ने केन्द्र द्वारा निर्धारित  "'निर्माण"  'एक नन्हा  कदम स्वच्छता की ओर'  पोस्टर का अनावरण करवाया। इस अनावरण में अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला, घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका मंजू कुमठ, सहसंयोजिका भावना चपलोत,  लीला राठौड़, कांता बड़ाला, घाटकोपर तेयुप अध्यक्ष लोकेश डांगी, एवम सुरेश राठौड़ की उपस्थिति रही। पुलिस स्टेशन में पोस्टर भी लगवाया।

महासभा अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया द्वारा उत्तर प्रदेश संगठन यात्रा

Image
दिनांक 17/11/2017 को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री किशनलाल जी डागलिया ने उत्तर प्रदेश संघठन यात्रा के क्रम में वाराणसी मउनाथ भंजन , मिर्जापुर व रायबरेली सभा की यात्रा करते हुए आज कानपुर सभा में पधारे व आगे उनका   बरेली तेरापंथी सभा की यात्रा करने का कार्यकम हैं   महासभा के अध्यक्षजी ने कानपुर तेरापंथ सभा की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की व सभा को   प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया व महासभा के द्वारा सभी योजनाओ की   विस्तार से जानकारी अवगत करवायी  |                            इस अवसर पर अणुव्रत महासमिति उपाध्यक्ष व महासभा कार्यकारणी सदस्य श्री कैलाश जी सिंघी , उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी श्री अलोक भंसाली , कानपुर तेरापंथ   के अध्यक्ष श्री पूनमचंदजी सुराना , मंत्री धनपत राय पुगलिया , तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सुराना , मंत्री शालिनी जैन तेयुप कानपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद सुराना , मंत्री   अमि...

बाल स्वच्छता अभियान एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर - डोंबिवली

Image
निर्माण पोस्टर का हुआ अनावरण -  डोंबिवली, मुंबई  अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आज एक कदम स्वच्छता कीओर के पोस्टर का लोकार्पण डोंबिवली नगर सेवक श्री मान राजन मराठे के द्वारा अनावरण कराया गया।चार स्कूलों मे सेंट जोसफ़ हाई स्कुल,संत तुलसीदास विधालय,सयाजीराव गायकवाड व हिंदी माध्यमिक विधालय मे जाकर  सर्वप्रथम स्वच्छता हमारी पहचान कैसे रखे पर विस्तृत जानकारी दी गई। सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी व बताया की अखिल भारतीय महिला को  स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया हुआ है ।उसी के तहत बाल दिवस पर महिला मंडल का एक सशक्त प्रयास -  निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर आज पूरे भारत मे शुरू किया जा रहा है। बच्चों  को स्वच्छता हो प्यारा हिंदुस्तान गीत का संगान किया गया | सभी बच्चों को स्वच्छता की  शपथ दिलाई नैतिक कहानी के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया गया | महाप्राण ध्वनि कराई गई | बच्चों को  खेल खेल में सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | बच्चों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला, सभी बच्चे बहुत खुश हुए।  सभी जगह त...

पचपदरा, राजस्थान: "निर्माण" एक कदम स्वच्छता की ओर

Image
स्वस्थ बालपीढी स्वस्थ भारत की आधार शिला बाल दिवस पर तेमम द्वारा एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम मनाया गया पचपदरा 15/11/17  बुधवार को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत पचपदरा तेरापंथ महिला मण्डल की ओर से निकटवर्त्ती माडपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच "निर्माण" एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर- विषय पर रोचक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।      तेरापंथ कन्या मण्डल द्वारा प्रस्तुत स्वच्छ भारत गीत के संगान से शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्राधानाचार्या  ने अभातेमम के पोस्टर "निर्माण" का विमोचन किया और महिला मण्डल व कन्या मण्डल की सभी सदस्याओं का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।      माहौल को शान्त सरस बनाने एवं बच्चो को एकाग्र चित्त करने हेतु गीता देवी छाजेड ने महाप्राण ध्वनि के प्रयोग करवाये तथा विजयादेवी चौपड़ा ने विभिन्न  रोचक कहानियाँ और प्रेरक घटना प्रसंगों के द्वारा बच्चो को नैतिक शिक्षा का बोध पाठ दिया और सरोजदेवी, रेशमीदेवी,इन्द्रादेवी, ममता...

अधरों पर मुस्कान: हुबली

Image
 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष मे हुबली तेरापंथ महिला मंडल के  तत्वाधान में तेरापंथ  कन्यामंडल  ने अधरों  पर  मुस्कान आने  हेतु दो आश्रम और एक स्लम एरिया के बच्चो को स्वछता का महत्व कन्नड़ में बताया और स्वछता की शपथ दिलाई तथा महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया।  बच्चों को  खेल खिला, इनाम भी दिए। बच्चों को ॐ अर्हम कहना  भी सिखाया गया। सभी संस्थाओं ने इस कार्य को बच्चों के प्रति जागरूकता का सराहनीय कदम बताया। बच्चों को टूथ किट, चोकलेट, और स्नैक्स  वितरण किये गए। महिला  मंडल की मंत्री -  श्रीमती कंचन चोपड़ा, प्रभारी - दिव्या बोहरा और सभी सदस्यों  ने बड़े ही उत्साह के साथ सहयोग किया। बच्चों को मुस्कुराते  देख  हमे  लगा  की हमे हमेशा इनका  सहयोग  करना चाहिए। दो कन्याओं  ने बच्चों को इंग्लिश  सीखने में सहयोग करने का संकल्प किया है।