Posts

Showing posts from December, 2017

छोटेलाल घाट , कोलकाता, स्वच्छ भारत अभियान में केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित स्वच्छ भारत अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद कोलकाता व तेरापंथ युवक परिषद टालीगंज ने संयुक्त रूप से छोटेलाल घाट में सफाई अभियान कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुन जी मेघवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री संतोष पाठक उपस्थित थे।

संकल्प-संगठन यात्रा : जावद

Image
अभातेयुप के जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय प्रभारी एवं शाखा प्रभारी अभिषेक पोखरना ने अभातेयुप साथी गौतम दुग्गड़, देव चावत, विमल पितलिया, तेयुप जावद के अध्यक्ष अशोक मेहता, मंत्री विवेक गोखरू,अनिल बिकानेरिया, निर्मल गोयल, सचिन गोखरू सहित कई तेयुप साथियों ने जावद के प्रत्येक परिवार में घर घर जाकर आज आयोजित सामूहिक जन्मोत्सव के लिए आमंत्रित किया। अभातेयुप सदस्यों द्वारा समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। 15 सदस्यों ने सामायिक का संकल्प किया, प्रतिमाह सामूहिक जन्मोत्सव, पर्यावरण रैली, रक्तदान शिविर  व वृहद सामायिक कार्यशाला की स्वीकृति दी। इसके पश्चात तेरापंथ भवन में सामुहिक जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें नो श्रावकों का जैन संस्कार विधि से तेयुप ने जन्मदिवस मनाया। इस अवसर सभा,महिला मंडल सहित कन्या मंडल का भी सहयोग मिला। कन्या मंडल की संयोजिका आयुषी बोथरा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं घर घर जाकर सामूहिक जन्मोत्सव का पूरे बारह माह का डेटा तैयार कर इस कार्य में भी सहयोग किया।

निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण:टिटिलागढ़ महिलामंडल

Image
15/12/2017 स्वछ भारत 'निर्माण'के अंतर्गत आज टिटिलागढ़ तेरापंथ महिलामण्डल साशकीय स्कूलों में जा कर स्वच्छता का संकल्प कराया। शिवप्रसाद स्कूल जहां पर कि एक साल तक हर 15 दिन में जा कर कार्यक्रम चलना है वहां सबसे पहले मंडल की टीम गयी। महिलामण्डल कि अध्यक्षा श्रीमती कृष्णाजी ने स्कूल में बच्चों को स्वच्छता और नशामुक्ति के बारे में समझाया औए संकल्प कराया। 'स्वच्छ हो प्यारा हिंदुस्तान' गीत का महिलामण्डल की बहनों ने संगान किया। उसके बाद कृष्णाजी ने बच्चों को बुक में कवर चढ़ाना सिखाया और लाफ्टर थैरेपी और महाप्राण ध्वनि कराया। फिर देसिल के नुआपाड़ा स्कूल में भी संकल्प कराया गया। वहां पर dustbin वितरित किया गया। फिर प्राइमरी स्कूल भी गए वहां भी संकल्प कराया और लाफ्टर थैरेपी और महाप्राण ध्वनि कराया गया। देसिल के गांव में जा कर वहां के ग्रामवासियों को भी इकट्ठा कर के नशा न करने के लिए प्रेरणा दिया और ''चलो गांव की ओर'' प्रोजेक्ट के तहत news paper के ठोंगे बनाना सिखाया और महिलामण्डल ने पुराने कपड़े और मिठाइयां वितरण किया। मंडल की 8 बहिनें आज इस कार्यक्रम का ...

जैन संस्कार विधि से नामकरण : गुवाहाटी

Image
15 दिसंबर, गुवाहाटी,  राजलदेसर निवासी गुवाहाटी प्रवासी श्री विजय सिंह - शांति देवी कुंडलिया के सुपौत्र एवं श्री विकास -दीपिका कुंडलिया के प्रथम सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से सम्पन्न हुआ। संस्कारक की भूमिका पड़िहारा निवासी श्री बाबुलालजी सुराणा (एम. एल.) एवं सुजानगढ़ निवासी श्री अशोक जी मालू ने निभाई। इस अवसर तेयुप गुवाहाटी की ओर से मंत्री श्री माणक जम्मड़ एवं सदस्य श्री अनीश बैद उपस्थित थे।

दिल्ली विधानसभा परिसर में अणुव्रत संगोष्ठी के गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

Image
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण इस गौरवशाली संगोष्ठी के आयोजक स्वयं विधानसभाध्यक्ष थे।  संगोष्ठी के बैकड्रॉप बैनर पर *राजकीय अशोक स्तंभ एवं अणुव्रत का लोगो* साथ-साथ थे, जो कार्यक्रम को ऐतिहासिकता प्रदान कर रहे थे। संगोष्ठी कक्ष में आचार्य श्री तुलसी का चित्र शोभायमान था। विधानसभाध्यक्ष द्वारा मुख्य वक्ता समणी निदेशिका कुसुमप्रज्ञा जी को प्रतीकचिन्ह एवं मुख्य अतिथि श्री जैन एवं स्वागताध्यक्ष श्री संचेती को पुष्पगुच्छ भेंट किये । कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष कु. राखी बिड़ला एवं विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  अणुव्रत पत्रिका के नई साज-सज्जायुक्त नवीन अंक का लोकार्पण विधानसभा की समृद्ध लाइब्रेरी को महासमिति द्वारा तुलसी स्मृति ग्रंथ एवं साहित्य भेंट। आभार ज्ञापन महासमिति के महामंत्री श्री प्रमोद जैन ने  किया।

"निर्माण एक कदम स्वच्छता की और" : गुवाहाटी

Image
गुवाहाटी 14.12.2017, JTN, अखिल भारतीय द्वारा निर्देशित कार्यक्रम "निर्माण एक नन्हा कदम स्वछता की और" का आयोजन गुवाहाटी महिला मंडल के तत्वधान में मालीगांव में स्तिथ तरुण राम फुकन हिंदी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमे चौथी और पांचवी क्लास के 140 बच्चों ने हिस्सा लिया। नमस्कार महामंत्र से शुरू हुए इस कार्यक्रम का सफल संयोजन करते हुए सरोज बरडिया ने मंडल की  बहनो को स्वच्छ भारत गीत के संगान के लिए आमंत्रित किया। मंत्री मीरा सुराणा ने प्रधान अध्यापक के.कटिवाड़ा व स्कूल के अध्यापको का स्वागत वक्तव्य से किया। उपाध्यक्ष  रंजू खटेर ने महाप्राण ध्वनि करवाई। संयोजक रिंकू सुराणा ने नोट बुक को कैसे रखा जाये  पर प्रकाश डाला। संयोजिका रंजू बरडिया, स्वाति धारीवाल, समता कुहाड़, ललिता शयामसुखा, राजश्री दुगड़ ने  बच्चों को स्पोर्ट्स  व प्रयोजिक प्रशिक्षण करवाए। 1st, 2nd, 3rd आने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। प्रधान अध्यापक के कतिवाड़ा ने मंडल के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंशा की। सहमंत्री शर्मीला महनोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

"नये युग में बढ़ाये कदम" कार्यशाला : उत्तर हावड़ा

Image
दिनांक 14/12/17, JTN, उत्तर हावड़ा महिला मंडल ने अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित "नये युग में बढ़ाये कदम" कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ नवकार मंत्र के जप से हुआ तत्पश्चात अध्यक्ष श्रीमती कंचन पारख ने मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति कोठारी का अभिनन्दन किया। श्रीमती प्रीति कोठारी ने 'आंतरिक और बाह्य सौंदर्य' को कैसे बढ़ाये, उसके  लिए समझाया कि ध्यान, प्राणायाम आदि को हमे अपनी दैनिक दिनचर्या  मे अवश्य शामिल करना चाहिए जिस से हम स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही तनाव भी कम होगा और साथ ही साथ उन्होंने समझाया कि हमे अपनी वेशभूषा और  प्रसादन सामग्री का चयन भी सोच समझ कर करना चाहिए क्योंकि उससे बाह्य सौंदर्य झलकता है।जिससे हम शारीरिक,मानशिक एवम भौतिक  सभी तरह से  मेन्टेन रहेंगे।उन्होंने महाप्राण ध्वनि,कार्योत्सग और विभिन्न प्रकार के एक्सरसाइज भी सिखाये।'वन्दे सच्चम' का उच्चारण करते हुए कहा कि "ध्यान से हमारा आतंरिक और बाहरी व्यक्तित्व सुन्दर होता हैं। मंत्री श्रीमती सीमा बैद ने आभार ज्ञापन किया। अच्छी संख्या में बहनों ने कार्यशाला में  सहभागिता दर्ज कर...

1850 कन्याओं ने स्वीकारे अणुव्रत संकल्प

Image
दिनांक 14 दिसम्बर 2017, JTN, गुरूवार प्रात:7-30 बजे दिल्ली की सर्द हवाओं के बीच अणुव्रत समिति दिल्ली ने सर्वोदय कन्या विद्यालय, गांधी में लगभग  1850 बालिकाओं के मध्य "परिक्षा में टोप कैसे करें " विषयक अणुव्रत कार्यशाला आयोजित की गई | अणुव्रत गीत के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसको स्वर दिया उपाध्यक्ष श्री शान्तिलाल पटवारी ने |आपने बालिकाओं के जीवन में अणुव्रतों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंत्री डॉ कुसुम लुनिया ने चरित्र निष्ठा एवं संकल्प  शक्ति द्वारा मस्तिष्कीय क्षमता के विकास साथ टोप पोजिशन  पाने के स्मार्ट टिप्स बताए .साथ ही सभी को पहला , दसवां व ग्यारवां अणुव्रत (पर्यावरण की सुरक्षा व नशा मुक्त जीवन जीने )का संकल्प कराया|सहमंत्री डॉ हंसा संचेती ने  स्मरणशक्ति व एकाग्रता के रुचिकर प्रयोग कराए जो सभी बच्चों ने बहुत पसन्द  किये| कार्यक्रम का कुशल संचालन  श्री राजेश जैन ने किया ।बालिकाओं ने प्रभावित होकर कहा किसमय समय पर एसी कार्यशालाएं होती रहे जिससे हम लाभान्वित हो सके| प्रिसीपल श्रीमति खन्ना एवं स्कुल  को अणुव्रत पत्रिका भेंट की गई। ...

संकल्प संगठन यात्रा - किशनगढ

Image
दिनांक 14 दिसम्बर 2017, JTN, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित संकल्प संगठन यात्रा सप्ताह के अंतर्गत मदनगंज किशनगढ शाखा परिषद् की सार संभाल व अभातेयुप के उद्देश्यों व विभिन्न आध्यात्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने शाखा प्रभारी श्री हितेश जी भाण्डिया अपने जयपुर के साथी, अभातेयुप के समिति सदस्य श्री गौतम जी मेहता व गौरव जी नाहटा के साथ किशनगढ पधारें। नवकार मंत्र के स्मरण से प्रारंभ हुयें इस कार्यक्रम का मंगलाचरण सहमंत्री सुनील सांखला ने विजय गीत द्वारा किया। MBDD के राष्ट्रीय संयोजक व तेयुप किशनगढ के शाखा प्रभारी श्री हितेश जी ने परिषद् द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते हुवें परिषद द्वारा रखें विविध प्रकार के रिकाॅर्ड की जांच की व अपेक्षित सुझाव दियें। अभातेयुप के तीनों ही सदस्यों ने अभातेयुप के महनीय आध्यात्मिक उपक्रम:- मैं हूं सामायिक साधक व तपोयज्ञ की  जानकारी देते हुवें तपोयज्ञ के लिये 13 युवकों के नाम की स्वीकृति ली। साथ ही शीघ्र ही किशोर मण्डल के विधिवत् गठन, अधिक से अधिक सामायिक साधक बनाने व सामायिक कार्यशाला...

चले तप की ओर (तपोयज्ञ): उत्तर हावड़ा

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में आयोजित तपोयज्ञ जिसमें तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल उत्तर हावड़ा  ने प्रत्येक माह की 13 तारीख को मासखमण (31 युवकों का एक साथ) करने का निर्णय लिया उसमें उत्तर हावड़ा के युवकों एंवम किशोरों ने ज्यादा से ज्यादा जिनकी उम्र 15-45 साल है बड़ी उत्साह के साथ अपना नाम लिखाया साथ ही साथ साध्वी श्री मल्लिकाश्री जी व श्रमणी जी के दर्शन हेतु भी गए।  9 युवक एवं किशोर साध्वी श्री व समणी जी के दर्शन कर उनसे से निवेदन किया कि आज उत्तर हावड़ा के युवकों व किशोरों ने उपवास किया है साध्वी ने सबको उपवास  का पचखान करवाया और  मंगल पाठ सुनाया। साध्वीश्री जी के सानिध्य में सामयिक, स्वाध्याय भी किया गया।

संकल्प यात्रा के तहत संगठन यात्रा : शिशोदा

Image
शिशोदा (श्रीनाथजी), JTN, तेरापंथ भवन में विराजित साध्वीश्री कुंदनप्रभाजी ठाणा-5 के सर्वप्रथम दर्शन  किये एवं सेवा और मंगलपाठ का श्रवण किया। साध्वी श्रीजी ने तेयुप की बहुत सराहना की और कहाँ यह बहुत अच्छा क्षेत्र हैं। आप संगठन यात्रा के लिये मुंबई से चलकर आये और अल्प समय मे बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया। यहाँ हरसाल चातुर्मास हो सकता हैं। सभी को संघ और धर्मसंघ के प्रति जागरूकता हैं। तत्पश्चात किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी एवं शाखा प्रभारी श्री देवेंद्र डागलिया , जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय प्रभारी JTN प्रतिनिधि अभिषेक पोखरना ने मीटिंग प्रारम्भ की। नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुरुवात की तेयुप साथियों ने सामूहिक विजयगीत का संगान किया। श्रावकनिष्ठा पत्र का वाचन सोहनलाल धाकड़ ने किया। तेयुप अध्यक्ष हीरालाल धाकड़ ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। तेयुप मंत्री शुभाश बेताला ने तेयुप गतिविधियों का ब्योरा दिया। शाखा प्रभारी देवेन्द्र डागलिया, अभिषेक पोखरना ने ATDC ब्लड बैंक, गुरुदेव के रास्ते की सेवा, सामायिक, तपोयझ, युवादृष्टि एवं तेयुप के संघीय कार्यक्रमों की विस्तृत ...

अभातेयुप संगठन मंत्री एवं विजयनगर प्रभारी श्री मुकेश भटेवरा की विजयनगर संगठन यात्रा

Image
14/12/2017, JTN विजयनगर,  अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित आयाम *संकल्प* के तहत अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री पवन जी मांडोत, परिषद प्रभारी एवं जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय सहप्रभारी श्री मुकेश जी भटेवरा, अभातेयुप जैन होस्टल एवं डायलिसिस सेंटर के प्रभारी श्री राजेश चावत, प्रकाशन राष्ट्रीय सहसंयोजक श्री रोहित जी कोठारी, कर्नाटक तपोयज्ञ एवं सामायिक प्रभारी श्री संपत जी चावत, चोका सत्कार सहसंयोजक श्री संजय जी पितलिया एवं टीम किशोर मंडल से श्री विशाल पितलिया ने परिषद की सारसंभाल की। परिषद अध्यक्ष श्री अभिषेक कावड़िया ने सभी का स्वागत किया। अभातेयुप टीम ने विज़न 2017-2019 के आयामो की जानकारी दी। उपस्थित सभी सदस्यों ने सामायिक साधक बनने का आश्वासन दिया। आभार ज्ञापन परिषद सहमंत्री द्वितीय श्री महावीर टेबा ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन सहमंत्री प्रथम श्री श्रेयांश गोलछा ने किया। कार्यक्रम में परिषद एवं किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

जप अनुष्ठान:आयोजक तेरापंथ महिलामंडल बेलपाड़ा

Image
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार भगवान पार्श्वनाथ जयंती के उपलक्ष्य पर तेरापंथ महिलमंडल बेलपाड़ा के द्वारा जप अनुष्ठान शाम 7 बजे से 8 बजे तक किया गया। नवकार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।एक स्वर में सिद्धिदायी मंत्र "ॐ ह्रीं श्रीं पार्श्वनाथाय नमः" का जाप किया गया व तत्पश्चात प्रभु की वंदना स्वरूप गीत गाये। श्री पार्श्वनाथ स्तुति ओडियो माध्यम से सुनाया गया।मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में बहिनों की उपस्थिति सराहनीय थी।

क्रोध पर काबू कैसे करें 'विषय पर कार्यशाला का आयोजन : चेन्नई

Image
समणी चरित्रप्रज्ञाजी के सानिध्य में "क्रोध पर काबू कैसे करें 'विषय पर कार्यशाला का आयोजन टाटिया हॉउस एथिराज सालै एग्मोर में किया गया। विषय को प्रतिपादित करते हुए समणी चरित्रप्रज्ञाजी ने फरमाया कि क्रोध प्रतिक्रिया का प्रवाह है, क्रोध एक तरह की ऊर्जा है। हमें क्रोध को नियंत्रित करना नहीं बल्कि इससे निपटना सीखना चाहिए। किसी व्यक्ति द्वारा कही गयी बुरी या गलत बात पर क्रोध के बजाय शांत रहने से समस्या ही नही रहेगी। इसके लिए दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग के साथ अन्य प्रयोग भी किये जा सकते हैं। अंग्रेजी के एंगर से पहले क्रोध रूपी डी लगा दिया जाए तो डेंजर बन जाता है और अंतिम अक्षर आर को हटा कर शांति रूपी एल लगा दिया जाए तो एंजेल यानी देवदूत बन जाता है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने को डेंजर में  रखना चाहते है या एंजेल बनना चाहते है।   कार्यक्रम की शुरुआत में समणीवृन्द का परिचय श्रीमती पूजा टाटिया ने दिया। प्रसिद्ध वक्ता श्रीमती अनिता चोपड़ा, बबिता चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किये। आभार ज्ञापन श्रीमती जया टाटिया ने किया।लगभग 45 व्यक्तियों ने कार्यशाला में भाग लिया।...

जैन जीवन शैली: सिन्धुनूर

Image
आचार्य श्री महाश्रमणजी की शुशिष्या साध्वी श्री सुदर्शनाश्रीजी के सानिध्य में सिंधनुर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित जैन जीवन शैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल एवं कन्यामण्डल ने जैनी जीवन शैली के 9 आयामों जैसे सम्यक दर्शन , अनेकांत, समन-संस्कृति आदि विषय पे रोचक प्रस्तुति दी गई और बताया गया कि हमे कैसे रहना चाहिऐ। कार्यक्रम में जैन जीवन शैली के प्रभारी राजेन्द्रजी कोचर गंगावती से अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम  में आ.भा.ते.यू.प  के पूर्व महामंत्री एवं सभा अध्यक्ष हनुमान जी लुंकड़, आ.भा.ते.यू.प समिति सदस्य अनिलजी नाहर, महिलामण्डल अध्यक्षा श्रीमती शोभा भंडारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनिता नाहर ने किया।

अणुव्रत और शहरी बुनियादी ढांचा---- सेमिनार : दिल्ली

Image
अणुव्रत और शहरी बुनियादी ढांचा---- दिल्ली- दिनांक 9 दिसम्बर 2017, शनिवार तेरापंथ भवन रोहिणी में सोशल ग्रुप एचटीएनपी ने "अरबन इनफ्रा स्टकचर" विषय पर एक सेमिनार आयोजन किया ।  कार्यक्रम का प्रशुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ,तत्पश्चात क्लासिकल डान्सरों  ने सुंदर नृत्य द्वारा गणेश वंदना की। सुश्री पूजा गुप्ता ने योग की प्रभावी म्युजुकलशैली में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथी के रूप में अणुव्रत समिति दिल्ली की मंत्री डॉ कुसुम लुनिया ने  "शहरी विकास में अणुव्रत की भूमिका "विषयक अपने वक्तव्य में अणुव्रत के 11 नियमों को शाश्वत शहरीविकास में सहायक बताते हुए हर स्मार्ट सीटीज के मुख्य स्थलो पर अणुव्रत आचार संहिता लगाने का प्रपोजल रखा। ताकि शहरी नागरिको में भौतिकता के साथ नैतिकता का भी विकास हो। बुनियादी शहरी ढाचें के साथ एक शानदार संस्क्रती भी निर्मित हो। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अफसर कुछ बिल्डर एवं युवा वर्ग की विशेष उपस्तिथी रही। सभी ने सामुहिक अणुव्रत का पहले एवं आखिरी नियम के संकल्प को स्वीकारा, यह विशेष उपलब्धि रही। अणुव्रत समिति दि...

दिल्ली-जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार

Image
दिल्ली-जैन संस्कार विधि से  नामकरण  संस्कार 8 दिसम्बर 2017, शाहदरा, दिल्ली श्री डूंगरगढ़ निवासी दिल्ली-शाहदरा प्रवासी श्री मोहनलाल जी गंग व श्रीमती निर्मला गंग के पुत्र मनोज गंग व पुत्रवधु नूतन गंग के नवजात शिशु का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि व जैन मंत्रोचार द्वारा संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ (तेयुप दिल्ली के निवर्तमान मंत्री) व श्री विनीत मालू (तेयुप दिल्ली के वर्तमान जैन संस्कार विधि प्रभारी) द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री सुभाष दुगड़ ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। तथा सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इसका प्रयोग करें। दिल्ली तेयुप के मंत्री श्री प्रमोद संचेती ने गंग परिवार के प्रति बधाई एवम शुभकामनाये प्रेषित की व संस्कारकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तेयुप के क्षेत्रीय संयोजक श्री संजय संचेती, शाहदरा सभा सहमंत्री महेंद्र चोरड़िया, अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञात रहे मनोज गंग ओसवाल भवन ज्ञानशाला केंद्र के व्यवस्था सहयोगी व तेयुप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

कोई ज्ञानी तो कोई मंदबुद्धि भी हो सकता है - आचार्य श्री महाश्रमण

Image
08.12.2017 बोकारो (झारखंड), JTN, स्टील सिटी के नाम से विश्व में प्रख्यात झारखंड राज्य के बोकारो शहर वर्तमान में आध्यात्मिकता के लिए भी प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। क्योंकि वर्तमान समय में मजबूती के मामले में विख्यात स्टील के शहर बोकारो में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ जैन मिलन केन्द्र जनवृत सेक्टर-2डी में त्रिदिवसीय प्रवास कर रहे हैं और अपनी ज्ञानगंगा से यहां के लोगों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनकर जनकल्याण करने की पावन प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। आचार्यश्री की अमृतवाणी का श्रवण करने यहां के श्रद्धालुओं को उत्साह देखते बन रहा है। यहां केवल जैन धर्म के ही नहीं, बल्कि सभी धर्म के लोग आचार्यश्री की मंगलवाणी का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।  बोकारो में प्रवास के तीसरे दिन जैन मिलन केन्द्र के परिसर में बने प्रज्ञा समवसरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम तेरापंथ धर्मसंघ की असाधारण साध्वीप्रमुखाजी ने मंगल संबोध में अप्रमत्त बनने की दिशा में आगे गति करने का ज्ञ...