अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप करेड़ा द्वारा JTN के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन
सोशल मीडिया के सम्यक उपयोग द्वारा हो विकास के प्रयास- मुनिश्री हर्षलाल जी सोशल मीडिया के महत्त्व और प्रभाव को पहचानना होगा - तिवारी जैन तेरापंथ न्यूज़ ने समाज में किया सोशल मीडिया क्रांति का सुत्रपात - बोरदिया करेड़ा (भीलवाडा) 30 अक्टूबर। टेक्नोलोजी के इस युग में जिस प्रकार सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है , इसके सम्यक उपयोग द्वारा सामाजिक दृष्टि से विकास के प्रयास किये जाने चाहिए। इसके उजले पक्ष को देखते हुए इसके सकारात्मक उपयोग की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। यह विचार स्थानीय तेरापंथ भवन में आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के अधिकृत सोशल मीडिया उपक्रम जैन तेरापंथ न्यूज के आठवे स्थापना दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् करेडा द्वारा आयोजित कार्यशाला में मंगल सान्निध्य प्रदान करते हुए शासनश्री मुनि श्री हर्षलाल जी ने सोशल मीडिया का सम्यक उपयोग विषय पर प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए व्यक्त किये। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुनिश्री दर्शन कुमार जी ने कहा कि सोशल मीडिया का जहाँ सदुपयोग हो रहा है तो वही इसका दुरुपयोग भी बढ़ा है और यदि इसका मिथ्या उपयोग इसी तरह बढ़ा तो आने वाले सम...